{"_id":"6a8df65814ae1d6ff8046beb","slug":"eighth-accused-arrested-in-assault-kidnapping-and-intimidation-case-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156024-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मारपीट, अपहरण और धमकी के मामले में आठवां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मारपीट, अपहरण और धमकी के मामले में आठवां आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। मारपीट, अपहरण, जान से मारने की धमकी सहित अन्य संगीन धाराओं में दर्ज मामले में सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार को आठवें आरोपी शिवा निवासी बावड़ी गेट भिवानी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात वाले दिन अन्य आरोपियों के साथ शामिल था।
मामले में सात आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
सेक्टर-13 निवासी अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका छोटा भाई हिमांशु भी उसके साथ रहता है। हिमांशु कपड़ा मिल में नौकरी करने के साथ कार सेल का काम करता है। हिमांशु का कुछ दोस्तों के साथ झगड़ा होने के कारण उसके खिलाफ पुलिस चौकी जैन में प्राथमिकी दर्ज थी।
शिकायत के अनुसार 14 जुलाई की सुबह करीब चार बजे अंकित के दोस्त सचिन ने उसे फोन कर अपने पास बुलाया। लोकेशन मिलने पर वह बाइक से सेक्टर-13 की छोटी मार्केट के पास पहुंचा। वहां दो-तीन गाड़ियां खड़ी थीं और करीब 10-15 युवक मौजूद थे। आरोपियों ने उसे देखते ही मारपीट करने का प्रयास किया। अंकित बाइक लेकर वहां से निकलने लगा तो आरोपियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और जबरन गाड़ी में बैठाकर शहर से बाहर खेतों में ले गए।
विज्ञापन
आरोप है कि खेतों में आरोपियों ने अंकित के साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। इस दौरान वे उसके भाई हिमांशु को लेकर रंजिश की बात कहते हुए उसे धमकाते रहे। बाद में आरोपी उसे रोहतक गेट के पास छोड़कर फरार हो गए और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस चौकी सेक्टर-13 के एएसआई प्रवेश कुमार की टीम ने 24 अगस्त को शिवा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मामले में सात आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।