फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Eight trains partially canceled in Bikaner division due to non-interlocking work

रेलवे: नॉन इंटरलॉकिग कार्य के कारण आठ ट्रेनें आंशिक रद्द, हिसार से सिरसा और बठिंडा के बीच नहीं चलेंगी ट्रेनें

Wed, 23 Mar 2022 11:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 23 Mar 2022 11:14 PM IST
सार

 22 से 30 मार्च तक रेलसेवा प्रभावित रहेगी।  बीकानेर मंडल पर आठ रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हिसार से सिरसा और बठिंडा के बीच ट्रेनें नहीं चलेंगी।

विज्ञापन
Eight trains partially canceled in Bikaner division due to non-interlocking work
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

बीकानेर रेलवे मंडल के हिसार-बठिंडा रेलखंड में सिरसा स्टेशन पर तकनीकी कार्य के कारण 30 मार्च तक नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण इस खंड पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कारण कारण बीकानेर मंडल पर आठ रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 04572 धुरी-सिरसा रेलसेवा दिनांक 22 से 30 मार्च (9 ट्रिप) तक हिसार स्टेशन तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा हिसार-सिरसा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04573 सिरसा-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 22 से 30 मार्च (9 ट्रिप) तक हिसार से लुधियाना के लिए संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा सिरसा-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04782 रेवाडी-बठिंडा रेलसेवा दिनांक 22 से 30 मार्च (9 ट्रिप) तक हिसार स्टेशन तक ही संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा हिसार-बठिंडा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 04781 बठिंडा-रेवाड़ी रेलसेवा दिनांक 22 से 30 मार्च (09 ट्रिप) तक हिसार से रेवाड़ी के लिए संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा बठिंडा-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14085 तिलकब्रिज-सिरसा रेलसेवा दिनांक 22 से 29 मार्च तक (08 ट्रिप) हिसार स्टेशन तक ही संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 14086 सिरसा-तिलकब्रिज रेलसेवा दिनांक 23 से से 30 मार्च (08 ट्रिप) तक हिसार से तिलकब्रिज के लिए संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा सिरसा-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14731 दिल्ली-बठिंडा रेलसेवा दिनांक 26 से 29 मार्च तक (04 ट्रिप) हिसार स्टेशन तक ही संचालित होगी, अर्थात यह रेलसेवा हिसार-बठिंडा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।


गाड़ी संख्या 14732 बठिंडा-दिल्ली रेलसेवा दिनांक 27 से 30 मार्च तक (04 ट्रिप) हिसार से दिल्ली के लिए संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा बठिंडा-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14730 फजिल्का-रेवाड़ी रेलसेवा दिनांक 28 मार्च को बठिंडा स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed