{"_id":"61802df28a8523118b615bd0","slug":"eight-new-dengue-cases-were-found-41-samples-sent-to-the-lab-bhiwani-news-hsr615938843","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के आठ नए मरीज मिले, 41 के सैंपल भेजे लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के आठ नए मरीज मिले, 41 के सैंपल भेजे लैब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। जिले में सोमवार को डेंगू के आठ नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई। वहीं चार मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। जिले में फिलहाल 26 मरीज नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। अब तक मरीजों का आंकड़ा 149 पहुंच चुका है।
एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे के तहत सोमवार को 41 मरीजों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। वहीं मलेरिया की जांच के लिए शहरी क्षेत्र में 41 और ग्रामीण क्षेत्र में 134 मरीजों की ब्लड स्लाइड बनाई गई, गनीमत रही कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 3950 को नोटिस जारी किया है।
उप सिविल सर्जन डॉ. संध्या गुप्ता ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की 141 टीम अभियान में जुटी हुई है। नागरिकों से अपील है कि डेंगू से बचाव के लिए सावधानी रखें और अपने घर में सफाई का विशेष ध्यान रखें।