फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Education board staff protested over the answer sheet and HTET issue

Bhiwani News: उत्तरपुस्तिका व एचटेट मुद्दे के लिए शिक्षा बोर्ड कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 20 Jan 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 20 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Education board staff protested over the answer sheet and HTET issue
​भिवानी में ​शिक्षा बोर्ड परिसर में द्वार बैठक करते कर्मचारी। स्वयं
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में प्रशासनिक फैसलों और कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर गतिरोध गहरा गया है। सोमवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संगठन ने बोर्ड परिसर में द्वार सभा का आयोजन कर उत्तरपुस्तिका व एचटेट के मुद्दे को लेकर प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि उनकी मांगें समय पर नहीं मानी गईं तो 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

महासचिव सोमवीर पूनिया ने उत्तरपुस्तिका मुद्रण कार्य में पारदर्शिता की कमी और पुरानी पद्धति के उल्लंघन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बार-बार मांग के बावजूद एचटेट की उत्तरपुस्तिका छपाई का कार्य प्रकाशन शाखा को नहीं सौंपा जा रहा है। कर्मचारियों ने प्रशासन द्वारा पुरानी पद्धति को दरकिनार किए जाने की घोर निंदा की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते उनकी जायज मांगें स्वीकार नहीं कीं तो बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। विभिन्न ट्रेड यूनियनों की संयुक्त कॉल पर बोर्ड के सभी कर्मचारी 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान देवेन्द्र श्योराण, जोगेन्द्र, अशोक लांबा, भारतदीप, अनूप खेदड़ व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed