फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Education Board gives Senior Secondary examinees a special opportunity to improve their marks.

Bhiwani News: शिक्षा बोर्ड ने दिया सीनियर सेकेंडरी परीक्षार्थियों को अंक सुधार का विशेष मौका

Thu, 30 Oct 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 30 Oct 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Education Board gives Senior Secondary examinees a special opportunity to improve their marks.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) ने छात्र हित को देखते हुए मार्च-1990 से मार्च-2024 तक सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके परीक्षार्थियों को अंक सुधार का विशेष अवसर दिया है। परीक्षार्थी 31 अक्तूबर से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से एक मुश्त 10000 रुपये शुल्क सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


बोर्ड के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार ने बताया कि सभी परीक्षार्थी एक या अधिकतम दो विषयों में अंक सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी इच्छुक परीक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय पूर्व में बोर्ड कार्यालय द्वारा जारी किए गए उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र की राजपत्रित अधिकारी या सरकारी, गैर सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्राचार्य से सत्यापित फोटो प्रति अपलोड करते हुए 31 अक्तूबर से 15 नवंबर तक एकमुश्त 10000 रुपये परीक्षा शुल्क सहित बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed