फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dust and smoke mixed in the air, some relief came due to improvement in AQI on the second day.

Bhiwani News: हवा में घुला धूल-धुआं, दूसरे दिन एक्यूआई में सुधार से मिली थोड़ी राहत

Sun, 02 Nov 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 02 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Dust and smoke mixed in the air, some relief came due to improvement in AQI on the second day.
गांव मुंढाल के खेतों में सुबह 10 बजे छाया स्मॉग।
भिवानी। जिले की हवा में घुला प्रदूषण शनिवार को भी लोगों की सेहत पर असर डालता रहा। हालांकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में शुक्रवार के मुकाबले कुछ सुधार दर्ज किया गया और एक्यूआई 114 दर्ज किया गया जिससे थोड़ी राहत जरूर मिली। इसके बावजूद हवा में कणीय पदार्थ (एमपी-2.5) का स्तर अब भी सामान्य सीमा से अधिक रहा जो चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

सुबह और शाम के समय सैर करने वालों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। हवा में धूल और धुएं के मिश्रण से बनी परत आंखों में जलन और सांस की तकलीफ का कारण बन रही है। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि जब तक हवा की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक सुबह-शाम सैर या बाहर की गतिविधियों से परहेज करें।
विज्ञापन

जिले में सरकारी निर्माण परियोजनाओं और खनन को लेकर प्रशासन व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निर्देश जारी किए हैं लेकिन शहर की सड़कों पर उड़ रही धूल रोकने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। न तो सड़कों पर मशीनों से सफाई की जा रही है और न ही पानी का छिड़काव।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईंट भट्ठे फिलहाल बंद हैं परंतु औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले धुएं पर निगरानी केवल कागजों में दिख रही है। शहर की सड़कों पर दिनभर वाहनों की आवाजाही से धूल उड़ती रहती है जबकि बाहर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में बिना ढके रेत और मिट्टी का परिवहन भी प्रदूषण बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। चौक-चौराहों पर पुलिस भी इन ओवरलोड ट्राॅलियों पर कोई सख्ती नहीं दिखा रही जिससे शहर की हवा लगातार दूषित होती जा रही है।

दिनभर हवा का हाल (एक्यूआई स्तर)
सुबह 5 बजे – 132
सुबह 6 बजे – 143
सुबह 7 बजे – 143
सुबह 8 बजे – 126
सुबह 9 बजे – 123
सुबह 10 बजे – 121
सुबह 11 बजे – 110
दोपहर 12 बजे – 111
दोपहर 1 बजे – 116
दोपहर 2 बजे – 111
शाम 3 बजे – 117
शाम 4 बजे – 114
शाम 5 बजे – 122
शाम 6 बजे – 132
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed