फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Due to fluctuations in weather, the market of electronics goods is not gaining momentum.

Bhiwani News: मौसम में उतार-चढ़ाव से इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के बाजार में नहीं आ रही तेजी

Mon, 29 Apr 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 29 Apr 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Due to fluctuations in weather, the market of electronics goods is not gaining momentum.
भिवानी। भाई इबे तो गर्मी पड़ी ऐ ना है, बर्फ पड़े है इबे बी। कदे मीह आजा सै कदे घाम तेज हो जा है। रोज बादल छा जा है, बेरा न कद गर्मी पड़ेगी भाई। यह कहना है इलेक्ट्रॉनिक बाजार के दुकानदारों का। अप्रैल माह से गर्मी तेजी दिखानी शुरू कर देती है, लेकिन अबकी बार मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ पारा सामान्य है। इसका कारण बीच-बीच में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ हैं। दुकानदारों का कहना है कि अगर गर्मी नहीं पड़ी तो उनकी तैयारी धरी की धरी रह जाएगी।
विज्ञापन

अप्रैल माह बीतने को है। इस माह तापमान 37 डिग्री तक पहुंचा है पर बीच-बीच में हो रही बारिश से गर्मी अभी झुलसा नहीं रही है। ऐसे में गर्मी के सीजन में सबसे ज्यादा बिकने वाले कूलर अभी दुकानों में ही रखे नजर आ रहे हैं। अप्रैल माह में आए कई पश्चिमी विक्षोभ के चलते लगातार गर्मी नहीं बनी। ऐसे में बाजार में गर्मी से राहत देने वाले बिजली चलित उपकरणों की मांग अभी इतनी नहीं बढ़ी है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि गर्मी सीजन की वे काफी पहले से ही तैयारी शुरू कर देते हैं। ताकि सीजन के दौरान उनकी दुकानदारी सही से चल सके। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ सीजन से एसी की मांग भी बढ़ी है। लेकिन इसकी पहुंच अभी इतनी नहीं है। सबसे ज्यादा मांग स्टैंडिंग फैन यानी की फर्राटा और कूलर की रहती है। फिलहाल अभी बिक्री ज्यादा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि अप्रैल से लेकर जुलाई माह तक कूलर की मांग रहती है। उसके बाद सावन माह शुरू हो जाता है। उसके बाद गर्मी से राहत पहुंचाने वाले बिजली चलित उपकरणों की मांग कम होने लग जाती है। दुकानदारों ने बताया कि बाजार में 14 सौ रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक की कीमत का कूलर उपलब्ध है। बाजार में अच्छी-अच्छी कंपनियों के कूलर उपलब्ध हैं। करंट से होने वाले हादसों से बचने के लिए आजकल प्लास्टिक की बॉडी की कूलर ज्यादा मांग में हैं।


अप्रैल माह में गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देती है, लेकिन अबकी बार इस माह में मौसम उतार-चढ़ाव भरा है। जिसके कारण गर्मी से राहत पहुंचाने वालों बिजली चलित उपकरणों की मांग कम है। उम्मीद है कि मई माह में गर्मी अपना असर दिखाएगी तो उनकी बिक्री कुछ बढ़ेगी। अगर बाजार में मांग नहीं बनी तो उनका काम मंदा रह जाएगा।
-सुखजिंद्र सिंह, भगवान मशीनरी स्टोर मालिक


अभी गर्मी की सही से शुरुआत नहीं हुई है। बाजार में कूलर की डिमांड वैसे ज्यादा है। गर्मी की सही शुरुआत मई के बीच में होगी और उसी समय खरीदारी भी तेज होगी। वैसे फिलहाल दुकान से दिन के पांच से छह कूलर बिक रहे हैं। इनकी कूलर की मांग भी जिले का साथ लगे राजस्थान के क्षेत्र में हैं। वहां गर्मी काफी पड़ती है।

-सुरेंद्र मास्टर, विशाल फर्नीचर संचालक

अभी ज्यादा गर्मी नहीं पड़ रही है तो कूलर की बिक्री इतनी ज्यादा नहीं हो रही है। फिलहाल फर्राटा पंखा की मांग ज्यादा है। उम्मीद है कि मई में गर्मी अपना असर दिखाएगी तो थोड़ा इलेक्ट्रॉनिक बाजार में तेजी आएगी। अप्रैल माह तो कभी बारिश कभी गर्मी के बीच में ही निकल गया। बीच-बीच में बारिश होने से उनके काम पर काफी असर पड़ा है।
-किशोर, विशाल इंटरप्राइज मालिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed