फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Drizzle and light hail with thunderstorms in Jui, Kairu region

जुई, कैरू क्षेत्र में अंधड़ के साथ बूंदाबांदी और हल्की ओलावृष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Drizzle and light hail with thunderstorms in Jui, Kairu region
भिवानी में दोपहर बाद आसमान में छाए काले बादल। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। गर्मी से झुलस रहे लोगों को सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद थोड़ी राहत मिली। कई ग्रामीण इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, वहीं कैरू क्षेत्र में तेज बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि की भी सूचना है। शहर में शाम चार बजे ही काले बादल घिरने से अंधेरा छाने लगा।
विज्ञापन

वहीं कैरू देवराला क्षेत्र में सोमवार को अचानक इंद्रदेवता मेहरबान हो गए। सायं को तेज बारिश हो गई। बारिश के साथ साथ छोटे आकार के ओले भी गिरे। करीब 30 मिनट तक ओले गिरे और बादलों की चमक धमक के साथ बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। दिन भर धूप खिली।
विज्ञापन

शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बहुत हल्की बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। किसान राजबीर, मातूराम, राजबीर, छोटूराम, मांगेराम, संदीप लाला, आदि ने बताया कि खेत-खलिहान में लगभग 20 फीसदी फसल बची हुई है। गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा बारिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया। लोहारू, बहल, तोशाम में शाम कोअचानक मौसम बदला और काली घटाएं छा गई। बारिश का मौसम बना मगर देर शाम तक बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडियों में पड़ा लाखों क्विंटल गेहूं
अचानक मौसम बदलाव से किसानों की मुश्किलें भी बढ़ गई, क्योंकि गेहूं की सरकारी खरीद की वजह से लाखों क्विंटल गेहूं मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा है। शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे गेहूं की खुले में पड़ी ढेरियां भी प्रभावित हुई। वहीं तेज हवाओं के साथ अंधड़ से भी बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed