फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Drinking contaminated water worsened health of 60 children in a week, admitted to hospital

Bhiwani News: दूषित पानी पीने से एक सप्ताह में 60 बच्चों की सेहत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Drinking contaminated water worsened health of 60 children in a week, admitted to hospital
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में चेकअप स्लिप बनवाते मरीज।
भिवानी। जिले में दूषित पानी पीने से करीब एक सप्ताह मेंं 60 बच्चों की सेहत बिगड़ गई। बच्चों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब 15 दिन में 300 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है। अधिकतर बच्चे निमोनिया और टाइफाइड से पीड़ित बताए जाते हैं। वहीं, शहर की 25 से अधिक कॉलोनियों में दूषित पानी सप्लाई होने लोगों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 1200 से अधिक मरीज जांच करवाने आ रहे हैं। इसमें फिजिशियन के पास 200 और बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में 160 से अधिक बच्चे पहुंच रहे हैं। नागरिक अस्पताल के वार्ड नंबर आठ में 40 से 50 बच्चे दाखिल हैं, जबकि नीकू आईसीयू में 20, एचडीयू में आठ बच्चे दाखिल हैं। इसमें से अधिकतर को निमोनिया और टाइफाइड की दिक्कत है। अस्पताल की ओपीडी में उपचार के लिए आ रहे बच्चों की जब हिस्ट्री के बारे में पता किया तो सामने आया कि दूषित पानी पीने से ही लोग बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इन कॉलोनियों में हो रहा दूषित पानी सप्लाई
चिरंजीव कॉलोनी, डाबर कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, हनुमान गेट, हालुवास गेट, जगत कॉलोनी, हनुमान ढाणी, दादरी गेट, एमसी कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, रामनगर कॉलेनी, लेबर कॉलोनी, सराय चौपटा, नया बाजार क्षेत्र, ढाणी सरोगयान गली, बिचला बाजार क्षेत्र, पुराना बस स्टैंड, कुम्हारान मोहल्ला, फैंसी चौक, तायान पाना, भारत नगर, बावड़ी गेट आदि क्षेत्र में दूषित पानी की समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूषित पानी से होने वाली बीमारियां डायरिया, हैजा, पीलिया, टाइफाइड
विशेषज्ञ सलाह
पानी को उबाल कर ही पीने में इस्तेमाल करें। पौष्टिक आहार और फल-सब्जियों का ज्यादा सेवन करें। अभिभावक बच्चों के खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें।
- डॉ. रिटा सिसोदिया, बाल रोग विशेषज्ञ।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में कई इलाकों में दूषित पानी की आशंका होने पर नमूने लिए हैं, जिसकी रिपोर्ट जल्द की आ जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि वे पानी को पहले गर्म करें और फिर गुनगुना होने के बाद ही सेवन करें, ताकि स्वास्थ्य न बिगड़ें।

- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।

शहर में कई जगह दूषित पानी सप्लाई की सूचना मिली थी, जिन्हें दुरुस्त करवाने का कार्य किया जा रहा है। सीवर लाइन का पानी पेयजल लाइन में आने की वजह से यह दिक्कत बनी हुई है। जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगा।
- सूरजप्रकाश, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed