फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Draw out for panchayat election.

पंचायत चुनाव : भिवानी खंड में सरपंच के आरक्षित पदों के लिए निकाले ड्रॉ

Thu, 02 Jul 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Draw out for panchayat election.
बीडीपीओ कार्यालय में एसडीएम सुरजीत नैन व बीडीपीओ रविंद्र दलाल ड्रॉ आरक्षित करते हुए। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पंचायत आम चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में स्थानीय खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में खंड भिवानी की पंचायतों का ड्रॉ निकाला गया है। नगराधीश एवं एसडीएम महेश कुमार ने बताया कि खंड भिवानी के तहत आने वाली पंचायतों में हालुवास मजरा देवसर, ढ़ाणी ब्राह्मणान, जताई, मुंढाल कलां, धनाना तृतीय, हरिपुर, राजपुरा खरकड़ी, कलिंगा पाना स्वाई, ढ़ाणी चांग, प्रह्लादगढ़, रूपगढ़, बीरण, नंगला, नंदगांव, कलिंगा राजू पाना और धिराना मजरा देवसर में सरपंच का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित श्रेणी में आया है। उन्होंने बताया कि ड्रॉ के अनुसार गांव बीरण, रूपगढ़, जताई, धिराणा मजरा देवसर, कलिंगा पाना स्वाई व नंदगांव में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन

यहां होंगे अनुसूचित जाति के सरपंच
उन्होंने बताया कि गांव हालुवास मजरा देवसर, ढ़ाणी ब्रह्मणान, मुंढाल कलां, धनाना तृतीय, हरिपुर, राजपुरा खरकड़ी, ढ़ाणी चांग, प्रह्लादगढ़, नंगला और कलिंगा पाना राजू में अनुसूचित जाति के सरपंच होंगे।
विज्ञापन

इन गांवों में होंगी सामान्य जाति की महिला सरपंच
गांव कालुवास, नाथुवास, खरक खुर्द, नौरंगाबाद, धनाना द्वितीय, खरक खांडयान पाना, चांग, बडाला, सैय, फुलपुरा, निमड़ीवाली, दिनोद, झरवाई, हालुवास, ढ़ाणी हरसुख, खरक राजायन पाना, कोहाड़, खरक कलां, ढ़ाणी जंगा, मधमाधवी और धिराणा कलां में सामान्य जाति महिला सरपंच होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में होंगे अनारक्षित सरपंच
एसडीएम ने बताया कि अजीतपुर, आसलवास दुबिया, आसलवास मरहेटा, आजाद नगर, बडेसरा, बामला-1, बामला-11, बापोड़ा, भाखड़ा, देवसर, ढ़ाणा लाडनपुर, ढाणा नरसान, धनाना-1, धारेड़, घुसकानी, गोविंदपुरा, गोलपुरा, गोरीपुर, गुजरानी, कलिंगा पाना अमरू, कायला, कितलाना, कोंट, मंढ़ाणा, मानहेरू, मिताथल, मुंढाल खुर्द, नांगल, नवां, निनाण, पालुवास, पाथरवाली, प्रेम नगर, पूर्णपुरा, राजगढ़, रिवाड़ी खेड़ा, सांगा, सरसा घोघड़ा, तालू, तिगड़ाना और उमरावत गांव अनारक्षित श्रेणी में आए हैं।

ग्राम पंचायत चुनावों को लेकर निकाले ड्रॉ
बवानीखेड़ा। ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर आहट शुरू हो गई है। मंगलवार को खंड के तहत आने वाले 33 गांव के सरपंच पद के लिए एसडीएम सुरजीत नैन की अध्यक्षता में सरपंच पदों को आरक्षित किया गया। इस दौरान बीडीपीओ रविंद्र दलाल, एसईपीओ सत्यवान, ग्राम सचिव पवन कुमार व भूपेंद्र सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। बीडीपीओ रविंद्र दलाल ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के सरपंच पद के लिए सात गांव को शामिल किया गया है। इनमें से तीन गांव अनुसूचित जाति महिला वर्ग के सरपंच के लिए ड्रॉ के माध्यम से आरक्षित हुए हैं। अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए जो गांव आरक्षित हुए हैं, उनमें सीपर, सुई व सुमराखेड़ा गांव शामिल हैं। तो बड़सी जाटान, पपोसा, रतेरा, भूरटाना अनुसूचित जाति के लिए रखे गए है। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग की महिलाओं के सरपंच पद के लिए जमालपुर, मिलकपुर, रोहनात, कुंगड़, सिवाड़ा, जमालपुर द्वितीय, सिवाना व बलियाली गांव शामिल हैं। इसके अलावा सामान्य वर्ग के सरपंच पद के लिए अलखपुरा, दुर्जनपुर, बड़सी गुजरान, कुंगड़ छोटापाना, लोहारी जाटू, पुर, भैणी जाटान, ढाणी खुशहाल, रामुपुरा, बोहल, औरंगनगर, सुखपुरा, खेड़ी दौलतपुर, भैणी ठाकरान, चौरटापुर, जीताखेड़ी, किरावड़ व सिकन्दरपुर गांव के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed