फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Draft of Rs. 7 crores for construction of Mall Road in the city sent to Gurugram for technical approval, work will start after getting approval.

Bhiwani News: शहर में माल रोड निर्माण के लिए सात करोड़ का मसौदा तकनीकी मंजूरी के लिए भेजा गुरुग्राम, मंजूरी मिलने पर शुरू होगा काम

Sat, 02 Nov 2024 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 02 Nov 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Draft of Rs. 7 crores for construction of Mall Road in the city sent to Gurugram for technical approval, work will start after getting approval.
भिवानी। शहर के माल रोड निर्माण के लिए सात करोड़ का मसौदा तकनीकी मंजूरी के लिए गुरुग्राम नगर निगम के चीफ इंजीनियर के पास भेजा है। इस मंजूरी के बाद इस परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। इतना ही नहीं शहर में करीब साढ़े छह करोड़ के मसौदे को मुख्यालय में प्रशासकीय मंजूरी के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

इसे अगले सप्ताह मुख्यमंत्री कार्यालय में भेजा जाएगा। सोमवार को नगर परिषद अधिकारी इस मामले में मुख्यालय से भी अपडेट लेंगे। दरअसल, नवंबर में नगर परिषद की कई विकास परियोजनाओं पर काम शुरू होगा। वहीं बड़ी परियोजनाओं को लेकर अधिकारियों का मंथन भी चल रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से शहर के रेलवे रोड से सराय चौपटा चौक तक के मार्ग को माल रोड बनाने का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। नगर परिषद की इस महत्वाकांक्षी योजना को अब तकनीकी मंजूरी के लिए गुरुग्राम नगर निगम के चीफ इंजीनियर के पास भेजा गया है। इसके बाद इस परियोजना को मंजूरी मिलते ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, माल रोड के तहत नगर परिषद बड़े शहरों की तर्ज पर यहां सड़क और दोनों तरफ फुटपाथ तैयार कराएगा। वहीं इस पूरे मार्ग पर विक्टोरिया लाइट लगाई जाएंगी वहीं सुंदरीकरण का काम भी होगा। चौराहों और डिवाइडर पर भी हरियाली का दायरा बढ़ेगा वहीं यहां आने वाले लोगों को भी काफी अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। इस परियोजना पर नगर परिषद करीब सात करोड़ का बजट भी खर्च करेगा।
इस मसौदे को प्रशासकीय मंजूरी मिल चुकी है, जिसके बाद इसे तकनीकी मंजूरी के लिए भेजा गया है। इसी तरह पूरे शहर में सफाई के चरणबद्ध तरीके से कराए जाने के कार्य की भी प्रशासकीय मंजूरी की तैयारी हो गई है। स्थानीय अधिकारियों से चर्चा के बाद मुख्यालय की ओर से इस मसौदे को प्रशासकीय मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद ही इस पर तकनीकी मंजूरी के लिए कदम उठाया जाएगा।
पुराने शहर के साथ शहर की बाहरी कॉलोनियों में भी पहुंचेंगे सफाई कर्मचारी
शहरी दायरे में 512 किलोमीटर दायरे की सफाई पर करीब साढ़े छह करोड़ सालाना खर्च होगा। सफाई के कार्य में डेढ़ सौ कर्मचारियों की ठेका पर भर्ती की भी की जाएगी। शहर के 31 वार्डों का दायरा नई वार्डबंदी के हिसाब से काफी बढ़ गया है। नई वार्डबंदी की हद कई बाहरी कॉलोनियों तक पहुंच गई हैं। इसमें विकसित होने के बाद पिछले दशक भर से सफाई की व्यवस्था नहीं हो पाई है। अब इन कॉलोनियों में भी सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था होगी। सरकार की नई पॉलिसी के अनुसार शहरी दायरे की सफाई को उच्च, मध्यम और निम्न स्तर की श्रेणी में बांटा गया है। इनका कुल शहरी दायरे का क्षेत्रफल 512 किलोमीटर आंका गया है।
ये तय होंगे सफाई के लिए तीन स्तर
शहरी दायरे के सफाई मसौदे के हिसाब से जिन कॉलोनियों में आज तक कोई सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचा था, अब वहां पर भी सफाई कर्मियों की तैनाती होगी। नए मसौदे में शहर की सफाई को तीन श्रेणियों में बांटकर उसमें शहरी दायरे का भी उल्लेख किया है। इसमें वर्ग अनुसार सफाई कर्मचारियों की तैनाती होगी। उच्च वर्ग में 300 वर्ग मीटर दायरे में एक सफाई कर्मचारी तैनात होगा। जबकि मध्यम दायरे में 500 वर्ग मीटर दायरे के अंदर एक सफाई कर्मचारी लगाया जाएगा। जबकि तीसरे वर्ग में 700 वर्ग मीटर दायरे में एक कर्मचारी की व्यवस्था होगी। उच्च वर्ग में रोजाना सफाई सुनिश्चित की जाएगी जबकि मध्यम दायरे में दो दिन में एक बार सफाई कराई जाएगी। तीसरे दायरे में सप्ताह भर में एक या दो बार ही सफाई का नंबर आएगा।

शहर में माल रोड के मसौदे को तकनीकी मंजूरी के लिए मुख्यालय ने गुरुग्राम नगर निगम के चीफ इंजीनियर के पास भेज दिया है। जिसकी मंजूरी मिलते ही इस परियोजना पर काम शुरू करा दिया जाएगा। इसके साथ ही शहर में सफाई के मसौदे को भी प्रशासकीय मंजूरी के लिए मुख्यालय से सीएम हाउस भेजा जाएगा। सोमवार को मैं खुद इस मामले में मुख्यालय जाकर अपडेट लूंगा। नगर परिषद ने शहर में गली और मुख्य सड़कों के निर्माण कार्यों के टेंडर पहले ही लगा चुके हैं।
-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article