{"_id":"638102b510192855504ff1ce","slug":"dominance-of-women-candidates-in-htet-218033-women-will-appear-in-home-district-bhiwani-news-hsr6480756103","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एचटेट परीक्षा में महिला अभ्यार्थियों का दबदबा, गृह जिले में 218033 महिलाएं देंगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एचटेट परीक्षा में महिला अभ्यार्थियों का दबदबा, गृह जिले में 218033 महिलाएं देंगी परीक्षा
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते हरियाणा विद्यालय शिक्षाबोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव। विज्ञप्ति
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में इस बार महिला अभ्यर्थियों का दबदबा रहेगा। इस बार गृह जिलों में 218033 महिलाएं एचटेट देंगी। वहीं, 87678 पुरुष व छह ट्रांसजेंडर परीक्षा में बैठेंगे। बोर्ड मुख्यालय ने प्रदेशभर के 305717 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड शनिवार से बोर्ड की वेबसाइट पर लाइव कर दिए हैं।
बोर्ड मुख्यालय के हाईटेक कंट्रोल रूम से प्रदेशभर में गठित किए गए 504 परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष पर लाइव निगरानी होगी और किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर ऑनलाइन यूएमसी बनाए जाएंगे। बोर्ड ने पिछले साल 66 यूएमसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑनलाइन किए थे। एचटेट होने के 25 दिन के अंदर ही इसका परिणाम भी जारी किया जाएगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश यादव ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) लेवल-एक, दो व तीन का आयोजन तीन व चार दिसंबर को होगा। परीक्षा में 305717 अभ्यर्थी 504 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगे, जिसमें 218033 महिलाएं, 87678 पुरुष व छह ट्रांसजेंडर शामिल हैं।
विज्ञापन
लेवल-1 (पीआरटी) परीक्षा में 60794 अभ्यर्थियों में 42888 महिलाएं व 17904 पुरुष एवं दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं। लेवल-2 (टीजीटी) में 149430 अभ्यर्थियों में 107040 महिलाएं व 42387 पुरुष एवं तीन ट्रांसजेंडर हैं। लेवल-3 (पीजीटी) में 95493 अभ्यर्थियों में 68105 महिलाएं व 27387 पुरुष एवं एक ट्रांसजेंडर हैं। तीन दिसंबर को लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा 327 परीक्षा केंद्रों पर शाम तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक होगी। चार दिसंबर को लेवल-2 (टीजीटी) परीक्षा 504 परीक्षा केंद्रों पर सुबह दस से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी। लेवल-1(पीआरटी) परीक्षा 215 परीक्षा केंद्रों पर शाम तीन से साढ़े पांच बजे तक होगी। अध्यापक पात्रता परीक्षा गृह जिलों में होगी। अभ्यर्थी को परीक्षा समय से पहले परीक्षा केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
दो घंटे 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य
एचटेट में अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर दो घंटे 10 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। केंद्र के मुख्य द्वार एडमिट कार्ड जांच उपरांत मेटल डिटेक्टर से तलाशी, आइरिस बायोमेट्रिक डाटा कैप्चरिंग होगी। परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी को किसी भी अवस्था में केंद्र व विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी।
एडमिट कार्ड के फोटो से हुई छेड़खानी तो नहीं मिलेगा प्रवेश
एचटेट के लिए अभ्यर्थियों को जारी किए गए एडमिट कार्ड पर रंगीन फोटो के साथ लाना अनिवार्य है। रंगीन प्रवेश पत्र पर लगे फोटो के साथ किसी भी प्रकार की मिक्सिंग या छेड़खानी सामने आती है तो अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थी केवल ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन अपने साथ लाएंगे।
व्हाट्सएप व हेल्पलाइन नंबर भी किए जारी
शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर हाईटेक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके हेल्पलाइन नंबर 01664-254302, 254304, 254601, 254604 और व्हाट्सएप नंबर 8816840349 उपलब्ध रहेंगे।
1500 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र रोके
एचटेट के तीनों लेवल के लिए आवेदन करने वाले प्रदेशभर के 1500 अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र बोर्ड मुख्यालय ने फिलहाल रोक लगा दी है। इन अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर, फोटो सहित अन्य त्रुटियां हैं, जिन्हें 29 नवंबर तक बोर्ड मुख्यालय पर शुद्धीकरण कराए जाने की हिदायतें दी हैं। इसके बाद इनके प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
एचटेट कराए जाने के 25 दिन के अंदर बोर्ड मुख्यालय द्वारा इनका परिणाम जारी किया जाएगा। पिछली परीक्षाओं का एक माह के अंदर परिणाम जारी होने का रिकॉर्ड है। इस बार ज्यादा अभ्यर्थी हैं, लेकिन फिर भी निर्धारित अवधि में परिणाम जारी करने की कोशिश करेंगे। परीक्षा की सभी तैयारियां पुख्ता हो चुकी हैं।
-डा. वीपी यादव, चेयरमैन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।