फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Doctors strike for two hours, health services affected

चिकित्सकों ने दो घंटे तक की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं हुईं प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Doctors strike for two hours, health services affected
नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की हड़ताल के कारण भटकते मरीज। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। अपनी मांगों को शुक्रवार को नागरिक अस्पताल सहित जिले के सभी पीएचसी और सीएचसी के सरकारी चिकित्सकों ने दो घंटे की काम छोड़कर हड़ताल की। चिकित्सकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चिकित्सकों ने हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के नेतृत्व में हड़ताल की है। वहीं चिकित्सकों की हड़ताल होने के कारण ओपीडी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

चिकित्सकों द्वारा ड्यूटी न देने की वजह से मरीजों को काफी देर तक उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा। वहीं कुछ मरीज तो बिना जांच करवाए ही घर लौट गए। कुछ मरीज निजी अस्पतालों की ओर चले गए। काम छोड़ हड़ताल के कारण चिकित्सकों की कुर्सियों भी खाली रहीं और मरीजों को घंटों पर ओपीडी में बैठना पड़ा।
विज्ञापन

अगर मांग नहीं मानी तो बनाएंगे आगामी रणनीति
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला प्रधान एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष श्योराण और महासचिव डॉ. राहुल देव ने बताया कि सरकार सीनियर मेडिकल ऑफिसर की सीधी भर्ती कर रही है। वर्ष 2015 में एसोसिएशन ने विरोध करने पर भर्ती प्रक्रिया बंद कर दी गई थी। मगर अब फिर से शुरू किया जा रहा है। उनका कहना है कि वरिष्ठ मेडिकल ऑफिसर को पदन्नोत कर सीनियर मेडिकल ऑफिसर बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन विशेषज्ञ चिकित्सकों का कैडर बनाने, पीजी पॉलिसी और केंद्र के समान एसीपी देने की मांग सरकार से लगातार कर रही है। साथ ही सरकार विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया में भी बदलाव कर रही है, जोकि गलत है। एसोसिएशन द्वारा सुबह नौ से 11 बजे तक कार्य बंद कर रोष जताया। अगर सरकार फिर भी उनकी मांगें नहीं मानती है तो आगामी रणनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. यतिन गुप्ता, डॉ. वेदपाल, डॉ. मोनिका सांगवान, डॉ. अंकित ग्रेवाल, डॉ. हितेश, डॉ. आशीष सांगवान, डॉ. सुनील उपस्थित रहे।
ये बोले मरीज:
पिछले कुछ दिन से बुखार ग्रस्त हूं, इसलिए चिकित्सक से चेकअप करवाने के लिए आया था। अस्पताल में आकर पता चला कि चिकित्सक हड़ताल पर हैं। इसकी वजह से दो घंटे तक चिकित्सक का इंतजार करना पड़ा।
- सन्नी, मरीज।
पांव में चोट लगने की वजह से काफी दिन से बेड रेस्ट ही कर रहा हूं। शुक्रवार सुबह नागरिक अस्पताल में चिकित्सक से चेकअप करवाकर पट्टी करवाने के लिए आया था। अब हड़ताल होने के कारण चिकित्सक के इंतजार में बैठा हूं।
- बलराम, मरीज।
हड्डी के चिकित्सक से जांच करवाने के लिए अस्पताल में आया था। एक घंटे तक लाइन में लग कर चेकअप स्लिप बनवाई और फिर पता चला कि चिकित्सक ओपीडी में नहीं है। हड़ताल की वजह से मरीज परेशान है।

- संजीव, मरीज।
कुछ समय से बीमार चल रहा हूं, इसलिए शुक्रवार को अस्पताल में चिकित्सक से चेकअप करवाने के लिए आया था। अपनी मांगों को लेकर चिकित्सक हड़ताल पर हैं। इसकी वजह से ओपीडी सेवा दो घंटे के बाधित बता रहे हैं। अब तो शाम तक ही चेकअप करवाकर घर जाऊंगा।
- सोनू, मरीज।

नागरिक अस्पताल में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते चिकित्सक। संवाद

नागरिक अस्पताल में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते चिकित्सक। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed