फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Divyang children of Aastha Special School won nine medals in state level competition

Bhiwani News: दिव्यांग बच्चों ने 10 हजार मीटर दौड़, शॉट पुट एवं डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Divyang children of Aastha Special School won nine medals in state level competition
आस्था स्पेशल स्कूल में दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हरियाणा स्टेट ऑफ डेफ प्रतियोगिता का आयोजन रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में करवाया गया। आस्था स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने इस प्रतियोगिता में नौ पदक जीते।
विज्ञापन

हरियाणा दिव्यांगजन आयुक्त राजकुमार मक्कड़, संस्था के प्राचार्य एवं संचालिका सुमन शर्मा, संस्थापक विजय शर्मा ने माला पहनाकर विजेता बच्चों का स्वागत किया। उन्होंने मध्य प्रदेश में होने वाले नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में अपने राज्य का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। स्कूल के दिव्यांग विद्यार्थियों ने कुल नौ पदक जीते, जिनमें तीन स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और पांच कांस्य पदक है।
विज्ञापन

हरियाणा दिव्यांगजन आयुक्त ने बताया कि आज दिव्यांग बच्चों की ऊर्जा को निकालने वाला चाहिए। आस्था स्पेशल स्कूल वास्तव में आज दिव्यांग बच्चों के साथ बहुत ही अनूठी गतिविधि कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य एवं संचालिका सुमन शर्मा ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सोमबीर मीरान ने 10 हजार मीटर रेस में स्वर्ण पदक, पांच हजार मीटर रेस में रजत पदक, 800 मीटर रेस में कांस्य पदक। जसपाल ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक, शॉटपुट में स्वर्ण पदक, सोमबीर ने 400 मीटर रेस में कांस्य पदक, दिलखुश ने जेवलिंग में कांस्य पदक, अमन ने 15 मीटर रेस में कांस्य पदक और 400 मीटर रेस में कांस्य पदक प्राप्त किए हैं।

जसपाल ने शॉटपुट एवं डिस्कस थ्रो और सोमबीर मीरान ने रेस स्वर्ण पदक हासिल कर जनवरी 2023 में मध्य प्रदेश में होने वाली में जगह बनाई है। संस्था के संस्थापक विजय शर्मा ने बताया कि दिव्यांग बच्चों की ऊर्जा वास्तव में सामान्य बच्चों से कहीं अधिक होती है जो हमें प्रत्यक्ष दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed