फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Divisional Railway Manager inspected the doubling work of Bhiwani-Dobhbhali railway section.

Bhiwani News: मंडल रेल प्रबंधक ने भिवानी-डोभभाली रेलखंड के दोहरीकरण कार्यों का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Divisional Railway Manager inspected the doubling work of Bhiwani-Dobhbhali railway section.
भिवानी डोभवाली रेलवे ट्रैक का दौरा करते मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल व अन्य अ​धिकारी। 
भिवानी। मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर गौरव गोविल ने बुधवार को भिवानी-डोभभाली रेलखंड में चल रहे दोहरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने किशनगढ़ बालावास से डोभभाली तक विंडो निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर निर्माणाधीन प्लेटफार्म नंबर दो, निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज, नई बिल्डिंग, रिले रूम, स्टेशन कक्ष और बुकिंग ऑफिस का जायजा लिया। उन्होंने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि रेल मार्ग का दोहरीकरण परियोजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मार्ग के दोहरीकरण से ट्रेनों की गति, संख्या और संचालन क्षमता में वृद्धि होगी। आने वाले समय में यात्रियों को तेज और सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी अंकुर झिंगोनिया, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश, सीनियर डीएसटीई रण सिंह गोदारा तथा वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पूर्व) विष्णु चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed