{"_id":"687bd488df888f02e40b51fe","slug":"divisional-railway-manager-inspected-bhiwani-station-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137057-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मंडल रेल प्रबंधक ने किया भिवानी स्टेशन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मंडल रेल प्रबंधक ने किया भिवानी स्टेशन का निरीक्षण
Sat, 19 Jul 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 19 Jul 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार ने भिवानी से राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी के साथ भिवानी स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 16.68 करोड़ की लागत से हो पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस पर अपर मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि इस स्टेशन पर सुंदरीकरण के लिए एलईडी लाइटिंग, दीवारों पर आर्टवर्क भी किया गया है। स्टेशन के पुनर्विकास में कला एवं संस्कृति का समावेश भी किया गया है। इन सभी सुविधाओं का दिव्यांगजनों तक पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त संकेत भी लगाया गया है। इसके अलावा यात्री सूचना प्रणाली में सुधार के लिए कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टी लाइन डिस्पले बोर्ड्स, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलईडी स्क्रीन तथा जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी लगाया गया है।