{"_id":"612155948ebc3e79fb7bcd89","slug":"disturbance-in-vaccination-registration-due-to-electricity-cut-bhiwani-news-hsr6095374169","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन टॉर्च के सहारे किए वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन टॉर्च के सहारे किए वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के वॉर रूम में बिजली कट के चलते मोबाइल टॉर्च से देखकर कार्य करते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। नागरिक अस्पताल में बिजली कट लगने से कर्मचारी और नागरिक परेशान हैं। इसकी वजह से अस्पताल में अंधेरा छा गया। कर्मचारियों ने इस संबंध में अस्पताल प्रशासन को भी सूचित किया। मगर समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया। मजबूरी में कर्मचारियों ने फोन की टॉर्च की रोशनी के सहारे वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन किया।
शनिवार अल सुबह आई हल्की बारिश के कारण शहर की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। इसमें नागरिक अस्पताल की बिजली व्यवस्था भी ठप हो गई। नागरिक अस्पताल के वार रूम में शनिवार सुबह 100 से अधिक नागरिक वैक्सीन लगवाने के लिए आए थे। अचानक से बिजली का कट लगने से वार रूम में अंधेरा छा गया। बिजली जाने से पंखे बंद होने के कारण वार रूम में बहुत ज्यादा गर्मी हो गई। कर्मचारियों और नागरिकों का पसीने से बुरा हाल हो गया। कर्मियों ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी सूचित किया मगर इसकी तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। मजबूरी में कर्मचारियों ने फोन की टॉर्च की रोशनी के सहारे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया।
अक्सर लगते हैं बिजली कट
अस्पताल में तैैनात कर्मचारियों ने बताया कि अस्पताल परिसर में अक्सर बिजली के कट लगते रहते हैं। इसकी वजह से ओपीडी, वार्ड, आपातकालीन विभाग और वार रूम में सबसे अधिक दिक्कत होती है। वार रूम में पिछले हिस्से में बनाए रजिस्ट्रेशन कक्ष में तो पिछले दिनों बिजली की व्यवस्था ही नहीं थी। उमस भरी गर्मी में कर्मचारियों को परेशानी हो रही थी। फिर समाचार प्रकाशित होने के बाद बिजली व्यवस्था तो कर दी मगर अब बिजली कट परेशानी का कारण बने हुए हैं।
विज्ञापन
बिजली न होने से गर्मी ने किया बुरा हाल
वार रूम में वैक्सीन का टीकाकरण करवाने आए लाभार्थी विवेक, सचिन, मोनू, सुशीला, संतोष ने बताया कि हल्की बारिश के बाद मौसम में उमस हो गई है। वार रूम में वैक्सीनेशन करवाने के लिए गए थे, मगर बिजली कट के कारण पसीने से बुरा हाल हो गया। प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा नागरिकों और कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन को इसकी तरफ ध्यान देना चाहिए।
मुझे जानकारी नहीं
नागरिक अस्पताल के वार रूम में बिजली कट के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। इस बारे में संबंधित अधिकारी से पूरी जानकारी ली जाएगी। अस्पताल में व्यवस्था सुचारु रूप से चले और नागरिकों को परेशान न हो यही हमारा पहली प्रयास है।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।