फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Discussion with children on culture and rituals

Bhiwani News: व्याख्यान में जीवन के वास्तविक उद्देश्य व जीवन मूल्यों पर किया बच्चों को प्रोत्साहित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Discussion with children on culture and rituals
डॉक्टर बद्री नारायण को सम्मानित करते विद्यालय के स्टाफ सदस्य। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। स्थानीय राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में डॉक्टर बद्री नारायण के विशेष वक्तव्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों के साथ संस्कृति एवं संस्कार से संबंधित अनेक आयामों पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने अपने व्याख्यान में जीवन के वास्तविक उद्देश्य एवं जीवन के मूल्यों का वास्तविक अर्थ बताते हुए अनेक तरह के उदाहरण देकर बच्चों को प्रोत्साहित किया। भारतीय ग्रंथों के बारे में और मंत्र उच्चारण के बारे में भी महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि सभी का कल्याण हो सभी सुखी रहे। सभी बच्चों के लिए उन्होंने ईश्वर से दुआएं मांगी कि सभी पढ़े, आगे बढ़े और बच्चे भारतीय संस्कृति और इसके मूल्यों को पहचाने इस कार्य में अध्यापक और उनके माता-पिता एवं भूमिका निभा सकते हैं। पिछले 10 वर्षों में डॉक्टर बद्रीनारायण राष्ट्र सेवा करते हुए लगभग 500 व्याख्यान विभिन्न शिक्षण संस्थानों में दे चुके हैं और बच्चों को भारतीय परंपराओं से अवगत करवा उन्हें भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य पुष्प लता ने कहा कि बच्चों में ऊर्जा का संपूर्ण विकास इस तरह के व्याख्यानों से और अधिक हो सकता है यदि समय-समय पर इस तरह के व्याख्यान होते रहे तो बच्चों की बुद्धि का विकास तो होगा ही साथ ही साथ उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी होने का मौका भी मिलेगा। इस अवसर पर विजेंद्र सिंह चौहान, ताराचंद रोहिल्ला, गणेश मेहता, पंकज कुमार, सतीश कुमार, हेमंत शर्मा, जयवीर सिंह, नरेंद्र कुमार, डॉ मनोज कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed