फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dirty water spread in the street due to blocked sewer on Krishna Colony Mall Godown Road, drinking water supply of houses also contaminated.

Bhiwani News: कृष्णा कॉलोनी माल गोदाम रोड पर ठप सीवर से गली में फैला गंदा पानी, घरों की पेयजल सप्लाई भी दूषित

Sat, 06 Apr 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 06 Apr 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Dirty water spread in the street due to blocked sewer on Krishna Colony Mall Godown Road, drinking water supply of houses also contaminated.
शहर की कृष्णा कॉलोनी की गली में जमा सीवर का गंदा पानी। 
भिवानी। शहर के अंदर ठप सीवर और गंदे पानी की आपूर्ति से हर कोई परेशान है। शहर के कृष्णा कॉलोनी माल गोदाम रोड क्षेत्र के लोगों ने शनिवार को ठप सीवर और घरों के अंदर आ रहे गंदे पानी की आपूर्ति से आक्रोशित होकर रोष प्रदर्शन किया। क्षेत्र के लोगों ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी के खिलाफ भी नारेबाजी की।
विज्ञापन

रोष प्रदर्शन कर रहे क्षेत्रवासी दिनेश व ओमप्रकाश, महावीर ने बताया कि माल गोदाम कृष्णा कॉलोनी पार्क के समीप पिछले काफी अर्से से सीवर मैनहोल ठप पड़े हैं। नगर परिषद ने यहां के नालों की सफाई तक नहीं कराई है। इसी वजह से घरों के अंदर भी दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है। गंदे पानी की वजह से बच्चे और बुजुर्ग बीमारियों के संक्रमण से घिरे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि चंडीगढ़ मुख्यालय से लेकर विधायक, नगर परिषद अधिकारियों व जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जेई का तर्क है कि वह अभी तबादला होकर यहां आया है, जबकि विभाग के उच्चाधिकारी कार्यालय से बाहर नहीं निकल रहे हैं। गलियों के अंदर भी गंदा पानी जमा हो चुका है, जिसके अंदर से ही बच्चे स्कूल जाने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि पानी के अंदर से आ रही बदबू से आसपास के घरों के अंदर लोगों का रहना भी दूभर हो गया है। इस गंदे माहौल में कोई रिश्तेदार आकर भी खुश नहीं है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद यहां की नालियों को बंद करना चाहती हैं, मगर इससे पहले यहां बने नालों और सीवर की सफाई और इनका रखरखाव भी ठीक से नहीं कर पा रही है। क्षेत्र के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्या समाधान नहीं हुआ तो वे जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय पर पहुंच रोष जताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed