फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Director General of Police Shatrujeet Kapoor said- Now Haryana Police will not investigate Manisha's case

मनीषा मौत का मामला: DGP शत्रुजीत कपूर बोले- CBI को जल्द हैंडओवर होगा केस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर साथी चुप्पी

Thu, 21 Aug 2025 01:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 21 Aug 2025 01:11 PM IST
सार

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने मनीषा की मौत मामले में प्रेम प्रसंग के एंगल पर चुप्पी साध ली। उन्होंने बस इतना ही कहा कि इस मामले में अब सीबीआई जांच करेगी। हरियाणा पुलिस की जांच में अभी तक ऐसा कुछ नहीं है।

विज्ञापन
Director General of Police Shatrujeet Kapoor said- Now Haryana Police will not investigate Manisha's case
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि अब हरियाणा पुलिस मनीषा मौत मामले की जांच नहीं करेगी। जल्द ही ये केस सीबीआई को हैंडओवर कर दिया जाएगा। जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि मनीषा मौत मामले में हरियाणा पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। अब इस मामले में तथ्यों का खुलासा करना ठीक नहीं है, इसकी आगे की जांच सीबीआई द्वारा ही की जाएगी। शत्रुजीत कपूर ने कहा कि पुलिस ने मनीषा मौत मामले में अब तक जो भी बातें मीडिया या परिजनों के सामने रखी हैं, वे सभी साइंटिफिक जांच का हिस्सा नहीं हैं। मनीषा के दो पोस्टमार्टम हुए जिसके बाद तीसरा पोस्टमार्टम एम्स दिल्ली में हो चुका है। परिजनों और जनभावनाओं को देखते हुए इस मामले में पुलिस ने हर पहलु से जांच की है।

विज्ञापन


पुलिस को मिले थे मौके से टूटे फोन के कुछ अंश, नहीं रिकवर हुआ डॉटा
पुलिस को 13 अगस्त को मनीषा के शव के पास से उसका पर्स व जूती और दुपट्टा के अलावा कुछ डिब्बे मिले थे। जिनकी फारेंसिक जांच कराई गई है। वहीं पुलिस को टूटे हुए मोबाइल के कुछ अंश भी मिले थे। जिससे अभी तक कोई डॉटा रिकवर नहीं हुआ है। पुलिस ने जिस नहर के पास शव बरामद हुआ था। उस नहर का पानी बंद कराकर भी जांच की थी। 

विज्ञापन
Trending Videos

खेत के नौकर ने देखा था सबसे पहले मनीषा का शव

शत्रुजीत कपूर ने बताया कि सबसे पहले खेत के नौकर ने मनीषा के शव को देखा था। पुलिस ने उसके चश्मदीद के तौर पर बयान भी दर्ज किए हैं। उसने देखा था कि कुछ उत्तेजक कुत्तों का झुंड वहां फिर रहा था। जिन्हें वह हटाना चाहता था, लेकिन वह नहीं हटे तो उसने दूसरे व्यक्ति को बुलाकर वहां से उन्हें हटाया था। जिसके बाद मनीषा के शव की जानकारी पुलिस तक पहुंची थी।

विज्ञापन

एक टेस्ट  की रिपोर्ट आना अभी बाकी

शत्रुजीत कपूर ने बताया कि मनीषा मौत मामले में एफएसएल रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें पहले और दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर चिकित्सकों के बोर्ड ने अपनी ओपीनियन दी है। अब तीसरा पोस्टमार्टम एम्स दिल्ली में कराया गया है। इसके अलावा मनीषा की एक टेस्ट रिपोर्ट आना अभी बाकी है। पुलिस ने अब तक जो भी जांच की है वह साइंटिफिक तथ्यों पर आधारित है। 

विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के एंगल पर साथी चुप्पी

शत्रुजीत कपूर ने मनीषा की मौत मामले में प्रेम प्रसंग के एंगल पर चुप्पी साध ली। उन्होंने बस इतना ही कहा कि इस मामले में अब सीबीआई जांच करेगी। हरियाणा पुलिस की जांच में अभी तक ऐसा कुछ नहीं है।

लारैंस बिश्नोई गैंग की धमकी पर पुलिस महानिदेशक ने की अपील

पुलिस महानिदेशक से मनीषा मौत मामले में सोशल मीडिया पर लॉरैंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बारे में पूछे सवाल का जवाब देते हुए बताया कि मैं किसी भी गैंग का नाम लेना पसंद नहीं करता और मीडिया से भी अपील करता हूं कि वो इस तरह के अपराधियों को ज्यादा बढ़ावा न दें। अगर मीडिया इनको बढ़ावा नहीं देगी तो इनकी 80 फीसदी गतिविधि ही बंद हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed