{"_id":"623e1ea86f87f90c282e217a","slug":"digital-education-gave-students-a-new-perspective-of-studies-bhiwani-news-hsr627505773","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल शिक्षा ने दिया विद्यार्थियों को पढ़ाई का नया नजरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल शिक्षा ने दिया विद्यार्थियों को पढ़ाई का नया नजरिया
विज्ञापन
आशा शिक्षिका।
- फोटो : Bhiwani
नवनीत शर्मा
भिवानी। भले ही कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले दो साल बुरे गुजरे हैं, मगर इस बुरे दौर में डिजिटल शिक्षा ने विद्यार्थियों को पढ़ाई का नया नजरिया दिया। विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी करवाने के लिए उनके गुरुजी ही हाईटेक हो गए और उन्हें घर बैठे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नोट्स और वीडियो उपलब्ध करवाने लगे।
विद्यार्थियों की पढ़ाई फिर से शुरू करने के लिए जिले की तीन शिक्षिकाओं ने डिजिटल प्लेटफॉर्म का सहारा लिया और फिर से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति उत्साह जगा दिया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत गणित शिक्षिका ममता पालीवाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कितलाना में कार्यरत अंग्रेजी विषय की शिक्षिका शीतल और हिंदी शिक्षिका आशा ने मिलकर विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर विचार किया। इसके बाद तीनों ने मिलकर सितंबर 2020 में यूट्यूब चैनल शुरू किया। इस चैनल के साथ ही उन्होंने अन्य प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने यूट्यूब चैनल पर विद्यार्थियों की सहायता के लिए रोजाना तीनों विषयों के एक-एक वीडियो डालना शुरू किया। इसके बाद निरंतर चैनल पर वीडियो अपलोड करती हैं। अब फिलहाल तीनों विषयों के तीन-तीन वीडियो अपलोड हो रहे हैं, क्योंकि बोर्ड परीक्षा नजदीक आ गई हैं। ऐसे में विद्यार्थियों का रिविजन करवाने के लिए रोजाना महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम के वीडियो अपलोड कर रहे हैं। चैनल पर अब तक 1350 फॉलोअर हैं और इस चैनल पर 450 से अधिक वीडियो अपलोड किए हैं।
बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए विशेष वीडियो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से इसी माह दसवीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षिका ममता पालीवाल, शीतल और आशा ने विद्यार्थियों के लिए विशेष नोट्स और वीडियो तैयार किए हैं। इन वीडियो में महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम, टेस्ट प्रश्नपत्र, पिछले कुछ सालों की बोर्ड परीक्षा में आए प्रश्न, सैंपल पेपर आदि को शामिल किया गया है। विद्यार्थियों को व्हाट्सएप ग्रुप में लिंक दिया जा रहा है। साथ ही जो विषय बच्चों को समझ नहीं आता उसे दोबारा से करवाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
शुरुआती दौर में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करवाने में हुई थी दिक्कत
शुरुआती दौर में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करवाने में काफी दिक्कतें आई थीं। उस दौरान काफी विद्यार्थियों के पास स्मार्टफोन नहीं थे। इसके बाद विद्यार्थी स्मार्टफोन लेकर आए तो उन्हें यूट्यूब चलाने में काफी परेशानी आई। फिर विद्यार्थियों को स्कूल में बुलाकर और वीडियो कॉल कर उन्हें फोन चलाना सिखाया। विद्यार्थियों को प्रत्येक वीडियो का लिंक व्हाटसएप पर शेयर किया जा रहा है। साथ ही उन्हें महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम पर ही विशेष फोकस है।
- ममता पालीवास, शिक्षिका, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित।
साथियों के साथ मिलकर बनाया यूट्यूब चैनल
ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई में काफी अंतर है। लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल बंद हो गए थे। ऐसे में विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा करवाना काफी गंभीर समस्या हो गई थी। ऐसे में साथियों के साथ मिलकर बातचीत की और यूट्यूब चैनल बनाया। इस दौरान अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में नेटवर्क की दिक्कत थी तो रोजाना यूट्यूब पर वीडियो डालना शुरू किया। अब बोर्ड परीक्षा नजदीक आ गई है तो अलग से नोट्स और विशेष वीडियो उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। अधिक से अधिक विद्यार्थियों को निशुल्क वीडियो उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
- शीतल, शिक्षिका।
वीडियो और नोट्स कराए जा रहे उपलब्ध
बच्चों को घर बैठे पढ़ाई करवाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपनाना पड़ा। इसके माध्यम से सभी विद्यार्थियों को एक साथ बिना विलंब के वीडियो उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जिनमें महत्वपूर्ण विषय को ही शामिल किया जाता है। वीडियो के साथ-साथ पीडीएफ फाइल में भी नोट्स बनाए गए हैं, जोकि निशुल्क रूप से विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए जाते हैं। अभी परीक्षा नजदीक है तो विद्यार्थियों को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई पर जोर दिया जा रहा।
- आशा, शिक्षिका।

शीतल शिक्षिका।- फोटो : Bhiwani

ममता पालीवाल।- फोटो : Bhiwani