{"_id":"67c36512684c148c8f05b25c","slug":"died-before-reaching-the-hospital-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-130683-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा
Sun, 02 Mar 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव पालुवास में एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शनिवार को शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं इस संबंध में मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
गांव पालुवास निवासी 53 वर्षीय रामपाल को शुक्रवार रात को अचानक पेट में दर्द हुआ था। परिजन उसे तत्काल जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किए जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। रामपाल तीन बच्चों का पिता था, उसके दो बेटे और एक बेटी है। औद्योगिक पुलिस थाना के जांच अधिकारी एसआई वेद सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे अजय के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।