फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Development work worth 54 crores will be done in Devsar village included in Mahagram Yojana, new water house and sewer line will be built

Bhiwani News: महाग्राम योजना में शामिल देवसर गांव में होंगे 54 करोड़ के विकास कार्य, बनेगा नया जलघर व सीवर लाइन

Mon, 30 Jun 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 30 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Development work worth 54 crores will be done in Devsar village included in Mahagram Yojana, new water house and sewer line will be built
गांव देवसर का मुख्य द्वार। 
भिवानी। जिले के बड़े गांवों में शामिल देवसर को सरकार ने महाग्राम योजना में शामिल किया है। इस योजना के तहत गांव में 54 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी और नया जलघर बनाया जाएगा। पंचायत द्वारा विकास कार्यों के लिए एस्टीमेट तैयार कर टेंडर भी जारी कर दिया गया है। चार माह के भीतर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

राज्य सरकार द्वारा शहरों की तर्ज पर बड़े गांवों को विकसित करने के उद्देश्य से महाग्राम योजना चलाई जा रही है। इसी योजना में भिवानी जिले के लगभग 16 हजार की आबादी वाले गांव देवसर को हाल ही में शामिल किया गया है। योजना के तहत गांव में 54 करोड़ रुपये की लागत से बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा
विज्ञापन

गांव में 32 करोड़ रुपये से सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए पंचायत ने सीवर टैंकों के लिए पांच एकड़ जमीन भी उपलब्ध करवाई है। वहीं, 22 करोड़ रुपये की लागत से गांव में पांच एकड़ क्षेत्र में नया जलघर बनाया जाएगा। हालांकि गांव में पहले से 10 एकड़ में एक जलघर बना हुआ है, लेकिन नई योजना से जलापूर्ति व्यवस्था और बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल से गांव की धर्मशाला में चल रही प्राइमरी स्कूल की कक्षाएं
गांव का प्राइमरी स्कूल दो साल पहले कंडम घोषित कर तोड़ दिया गया था। तब से बच्चों की पढ़ाई गांव की धर्मशाला में हो रही है। स्कूल में करीब 200 छात्र पढ़ते हैं। शादी समारोह के दौरान जब धर्मशाला में कार्यक्रम होते हैं तो बच्चों की छुट्टियां करनी पड़ती हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द स्कूल का नया भवन बनाया जाए।

गांव की अधिकतर गलियां अब भी कच्ची
महाग्राम योजना में शामिल होने के बावजूद देवसर गांव की ज्यादातर गलियां अब भी कच्ची हैं। बारिश में यहां से चलना भी मुश्किल हो जाता है और कीचड़ से ग्रामीणों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों में गलियों का पक्का निर्माण भी शामिल किया जाए।

जूई चौकी के बजाय सदर थाने से जोड़ने की मांग
देवसर गांव को पुलिस संबंधी मामलों में जूई चौकी से जोड़ा गया है, जो गांव से लगभग 30 किलोमीटर दूर है। जबकि जिला मुख्यालय का सदर थाना गांव से केवल 5 किलोमीटर की दूरी पर है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें थाना से जुड़े कार्यों के लिए दूर जाना पड़ता है, इसलिए उन्हें सदर थाने से जोड़ा जाए।



गांव देवसर को सरकार ने महाग्राम योजना में शामिल किया है। अब गांव में 54 करोड़ की लागत से सीवर लाइन व नया जलघर बनाया जाएगा। इस कार्य के लिए पंचायत ने एस्टीमेट तैयार करके टेंडर लगा दिया है। चार माह बाद गांव में काम शुरू हो जाएगा। वहीं गांव में प्राइमरी स्कूल भवन व कच्ची गलियों की समस्या बनी हुई है। सरकार से उनकी मांग है कि जल्द से जल्द इनका भी समाधान करवाया जाए।
- संजय देवसरिया, सरपंच, गांव देवसर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed