फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dengue sting : Four cases were found on Thursday, the figure reached 42

डेंगू का डंक: वीरवार को चार केस मिले, आंकड़ा पहुंचा 42

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dengue sting : Four cases were found on Thursday, the figure reached 42
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा टला है, तो डेंगू के मच्छर के डंक लगातार घातक होता जा रहा है। वीरवार को डेंगू के चार नए मरीज सामने आए है, जिसके बाद जिले में डेंगू केस का आंकड़ा 42 पहुंच गया है। इनसे से नौ केस अस्पताल में दाखिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के केस बढ़ने पर एंटी लारवा अभियान को अधिक सक्रिय कर दिया है। दूसरी ओर पंचायती राज विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीण क्षेत्र में अब तक फॉगिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की 141 टीमें एंटी लारवा अभियान में जुटी हुई है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मलेरिया की जांच के लिए शहरी क्षेत्र में 60 ब्लड स्लाइड और ग्रामीण क्षेत्र में 285 ब्लड साइड बनाई है। जिले में अब तक मलेरिया की जांच के लिए 7316 ब्लड स्लाइड बनाई है। गनीमत रही की अब तक जिले में मलेरिया का कोई केस नहीं मिला है। वहीं डेंगू की जांच के लिए अब तक 611 सैंपल लिए है, जिनमें से 42 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं वीरवार को 48 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे है। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर तक आएगी। वहीं एंटी लारवा अभियान के तहत डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर 2883 को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्र में फॉगिंग करवाने के लिए बीडीपीओ को लिखित रूप से निर्देश दिए जा चुके है। मगर किसी गांव में फॉगिंग नहीं हुुई है तो इसके बारे में पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आशीष मान, डीडीपीओ, भिवानी।
स्वास्थ्य विभाग की 141 टीमें एंटी लारवा अभियान में लगी हुई है। अभियान के दौरान लोगों के स्वास्थ्य जांच, डेंगू मच्छर के लारवा की जांच की जा रही है। नागरिक अस्पताल में नौ नंबर वार्ड को आइसोलेशन वार्ड बनाया है, जहां पर डेंगू के मरीजों का उचित उपचार चल रहा है।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed