फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dengue outbreak still continues, take caution

Bhiwani News: डेंगू का प्रकोप अब भी जारी, सावधानी बरतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak still continues, take caution
भिवानी। डेंगू के जिले में अब तक 108 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इसी के साथ नगर परिषद ने फॉगिंग के लिए पांच टीमों का गठन किया हुआ है। जबकि दो टीमें पॉजिटिव केस मिलने के बाद संभावित इलाकों में लगातार फॉगिंग में जुटी हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक पखवाड़े तक डेंगू और मलेरिया का संक्रमण शीर्ष पर रहने की संभावना है, इसके बाद मच्छर का खतरा कुछ कम होगा। जिले में लगातार बढ़ते डेंगू के डंक से बचाव के लिए डीसी महावीर कौशिक ने जिलावासियों को सतर्कता बरतने की एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि डेंगू के बचाव के भागीदार बनने के लिए डेंगू फैलाने वाले मच्छरों को न पनपने देना सबसे सरल उपाय है।
विज्ञापन

घर के अंदर व आंगन में जहां भी पानी एकत्रित हो रहा है, उसे साफ करें। क्लासिक डेंगू की विशेषता तीव्र बुखार की शुरुआत है। इससे अक्सर सिर दर्द, मतली और उल्टी के साथ, 4 से 10 दिनों की ऊष्मायन अवधि के बाद डेंगू शरीर में रहता है। यह लक्षण दो से सात दिनों तक बने रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू से बचाव व उसका उपचार ::
डेंगू मच्छर के काटने पर खुद को बचाने के लिए नींबू नीलगिरी का तेल, लैवेंडर, नीम का तेल और दालचीनी का तेल जैसे प्राकृतिक रिपेलेंट का विकल्प भी चुन सकते हैं। इसके अलावा फीवर फ्यू, सिट्रोनेला, कैटनिप और लैवेंडर जैसे पौधे मच्छरों को दूर रखने के लिए अपने घर के आस-पास रखें। डेंगू मच्छर के काटने पर सबसे अच्छा घरेलू उपाय और डेंगू का सबसे आसान इलाज है, कच्चे तुलसी के पत्ते चबाना या तुलसी की चाय पीना है। वहीं नीम के पत्तों में एंटीवायरल गुण होते हैं, जो डेंगू वायरस से लड़ते हैं। नीम के पत्तों को उबालें, उन्हें ठंडा होने दें, छान लें और फिर दिन में कई बार नीम का पानी पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed