फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Demolition took place in two shops located at Bawdigate in broad daylight, jammed in protest

दिनदहाड़े बावड़ीगेट स्थित दो दुकानों में हुई तोड़फोड़, विरोध में लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Demolition took place in two shops located at Bawdigate in broad daylight, jammed in protest
बावड़ीगेट पर दुकानों में की गई तोड़फोड़ के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेशनल हाईवे पर ज - फोटो : Bhiwani
भिवानी। बावड़ीगेट क्षेत्र स्थित दो दुकानों में मंगलवार दोपहर को दिनदहाड़े तोड़फोड़ किए जाने व जबरन कब्जे का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदारों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। वहीं घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने नेशनल हाईवे पर बावड़ीगेट चौक पर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी मिलते ही शहर थाना पुलिस एसएचओ और जैन पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

वीरवान पाना निवासी सुनील कुमार व विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर को अचानक उनकी दुकान पर 20 से 25 लोग हथियारों के साथ पहुंचे और दुकानों के अंदर तोड़फोड़ कर दी। सुनील कुमार ने बताया कि उसकी उनके परिवार की यहां दुकानें हैं, जिनमें उनके परिवार के लोग ही अपना कारोबार कर रहे हैं। सुनील की पावर टूल की दुकान है, जबकि विनोद की बिजली रिपेयरिंग की दुकान है। इन दोनों ही दुकानों के अंदर आरोपियों ने सामान की तोड़फोड़ कर दी और काफी सामान दुकान के बाहर फेंक दिया। वहीं सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि उसके गल्ले से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी आरोपी ले गए। सुनील का कहना है कि 2014 में कुछ लोगों ने नगर परिषद में फर्जी तरीके से यूनिट चढ़वा ली थी और इसी फर्जी यूनिट के आधार पर दुकानों की रजिस्ट्री भी अपने नाम करा ली थी। इस मामले में 2014 से न्यायालय में दीवानी केस चल रहा है, लेकिन आरोपी पहले भी कई बार उन्हें दुकानें खाली कराने की धमकी दे चुके हैं। करीब एक सप्ताह पहले भी थाने व पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी। पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया। इसी से आरोपियों का हौसला बढ़ गया और मंगलवार दोपहर करीब सवा एक बजे 20 से 25 युवकों के साथ आरोपी यहां आ गए और उनकी दुकानों में तोड़फोड़ कर सामान बाहर फेंकने लगे। दो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसे पकड़ लिया। उनका आरोप है कि आरोपी उनकी दुकानों पर जबरन कब्जा जमाना चाहते हैं, जबकि इन दुकानों के असल मालिक उनके परिवार के लोग हैं। वहीं इस वारदात से गुस्साएं क्षेत्र के दुकानदारों ने नेशनल हाईवे 709ई पर बावड़ीगेट चौक पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही जैन पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। बाद में शहर थाना पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र राणा मौके पर पहुंचे और जाम लगाने वाले लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवा दिया। करीब आधे घंटे तक सरकुलर रोड के जाम में वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे
दुकानों के अंदर तोड़फोड़ कर कब्जे के प्रयास के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवा दिया। इस संबंध मेें जैन पुलिस चौकी इंचार्ज मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेंद्र राणा, एसएचओ, शहर थाना पुलिस भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed