{"_id":"627023efa1bb2d0647427746","slug":"demand-to-run-kalindi-express-via-rewari-bhiwani-news-hsr630618918","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिंदी एक्सप्रेस वाया रेवाड़ी चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिंदी एक्सप्रेस वाया रेवाड़ी चलाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। भारतीय रेल आम जनमानस के जीवन की धुरी है, जिसमें सफर कर देश के लाखों लोग अपने गंतव्य तक पहुंच परिवार का पालन पोषण करते हैं। सरकार को चाहिए कि वो यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलगाड़ियों के संचालन एवं उनके रूट में बदलाव कर आम आदमी को राहत देने का काम करें। यह बात दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ के अध्यक्ष महावीर डालमिया ने कहीं। सोमवार को संघ सदस्यों के साथ वे सांसद धर्मबीर सिंह को उनके आवास पर कालिंदी एक्सप्रेस वाया रेवाड़ी चलाने की मांग को लेकर मांग पत्र सौंपने पहुंचे।
महाबीर डालमिया ने मांग पत्र में मांग की कि कालिंदी एक्सप्रेस 14723 का रूट वाया रेवाड़ी- दिल्ली किया जाए। क्योंकि यह गाड़ी दिल्ली से सुबह साढ़े पांच बजे चलती है और भिवानी 9.25 बजे पहुंचती है, क्योंकि इसे रास्ते में गोरखधाम सुपर फास्ट एक्सप्रेस ओवरटेक करती है। यह गाड़ी दिल्ली से भिवानी आने में पैसेंजर गाड़ी से भी ज्यादा समय लेती है। डालमिया ने सांसद को बताया कि दूसरी ओर रेवाड़ी से भिवानी आने के लिए सुबह 4.40 बजे के पश्चात लगभग पांच घंटे तक कोई गाड़ी उपलब्ध नहीं है। इसलिए कालिंदी एक्सप्रेस को दिल्ली-रेवाड़ी भिवानी रूट पर चलाया जाए, तो इससे रूट पर लोगों को भिवानी आने जाने की एक और गाड़ी की सुविधा मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि इसका रूट बदलते समय दिल्ली-भिवानी पैसेंजर गाड़ी संख्या 54005 जिसका वर्तमान में दिल्ली से चलने के समय सुबह 4.15 बजे है। उस गाड़ी का समय परिवर्तित करके कालिंदी वाले समय पर सुबह 5.30 बजे भिवानी के लिए चला दिया जाए। इन बदलावों से क्षेत्र की जनता को बहुत लाभ मिलेगा। इस मौके पर रामप्रसाद राठौड़, ललित कुमार, डॉ. प्रदीप भार्गव, नैन कुमार, अमित राठौड़ आदि मौजूद थे।