फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Demand to give Bharat Ratna title to Deenbandhu Chhoturam

Bhiwani News: दीनबंधु छोटूराम को भारत रत्न की उपाधि देने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Demand to give Bharat Ratna title to Deenbandhu Chhoturam
जाट धर्मशाला में सर छोटूराम के चित्र पर पुष्प अपित करते विभिन्न जनसंगठनों के लोग। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। दीनबंधु सर छोटूराम ने हमेशा किसान, मजदूर, कमेरे लोगों के हितों की लड़ाई लड़ी और उनके लिए कानून बनाए, ताकि उनको कोई परेशानी न हो। यह बात जाट धर्मशाला में सर छोटूराम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसान, मजदूरों ने कही। सभी ने एक स्वर में भारत सरकार से मांग की कि सर छोटूराम को भारत रत्न की उपाधि देनी चाहिए।
विज्ञापन

किसान नेता गंगाराम श्योराण ने कहा कि 10 दिसंबर को जसिया में छोटूराम धाम पर जनसभा की जाएगी। इस अवसर पर युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल प्रधान, बलबीर सिंह बजाड़, जाट सभा के प्रधान दिलबाग सिंह सांगवान, सुरेंद्र ठेकेदार, राजसिंह जताई, महावीर धनाना, देशमुख दादरवाल, अनुप राठी, गणेश शर्मा गैस, अनिल शेषमा कर्मवीर सिंह नुनिया, सूरत सिंह मलिक, प्रदीप कांटिया, बलराज सिधनवा, तिलकराज नरवाल, अरविंद श्योराण, सुंदर लाल शर्मा गुजरानी, रविंद्र चाहर, सोमबीर सांगवान, दिनेश कुमार धनाना, राजबीर बोहरा, दिलबाग ढुल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सर छोटूराम की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
भिवानी। दीनबंधु सर छोटूराम ने हमेशा कमेरा, गरीब, किसान व मजदूरों के हकों की लड़ाई लड़ी और उनके हक दिलवाए। इसीलिए आज पूरा देश उन्हे दीनबंधु सर छोटूराम के नाम से जानता है। यह बात अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद के चेयरमैन डॉ. राजू मेहरा ने जिले के गांव पालुवास स्थित केंद्रीय विद्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण करने उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मेहरा ने कहा कि सर छोटूराम ने किसान और मजदूर वर्ग के उत्थान के लिए जो कार्य किया, उसे किसान वर्ग कभी भी भूला नहीं पाएगा। इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय पालूवास के वरिष्ठ प्राध्यापक हरिबंश मिश्रा, राकेश लाल पीजीटी, रणबीर सिंह, पल्लवी झा, नरेश कुमार, अनिल चोपड़ा, भीष्म मेहरा जताई, रजनीश वैष्णव, रणबीर सरोहा, बलवान सरोहा, धर्मवीर सिंह बंगलिया, जयसिंह खरकिया, माहिका मेहरा, लडू गोपाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed