{"_id":"675f38c45ce348fdb20c58b4","slug":"demand-for-compensation-for-loss-caused-by-fire-in-chinar-fabrics-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-127165-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चिनार फैब्रिक्स में आग से हुए नुकसान की भरपाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चिनार फैब्रिक्स में आग से हुए नुकसान की भरपाई की मांग
Mon, 16 Dec 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। क्षेत्र की प्रमुख कपड़ा मिल चिनार फैब्रिक्स में शुक्रवार रात लगी भीषण आग से करोड़ों का नुकसान हुआ है। कई मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट है। इसलिए भिवानी महापंचायत की कोर कमेटी की आपात बैठक में सरकार से फैक्टरी मालिकों को उचित मुआवजा देने और फैक्टरी जलने से बेरोजगार हुए मजदूरों का भविष्य सुनिश्चित करने की मांग की गई।
महापंचायत के संरक्षक प्रमुख समाजसेवी बृजलाल सर्राफ और अध्यक्ष संपूर्ण सिंह की अगुवाई में हुई बैठक में घटना पर गहरी चिंता जताई गई। प्रवक्ता दीपक बंसल ने महापंचायत की कोर कमेटी के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग बुझाने में हुई देरी के कारण अधिक नुकसान हुआ।
उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग की ढीली कार्यप्रणाली की भी जांच होनी चाहिए। इसलिए भिवानी महापंचायत शीघ्र ही समूचे शहर की बड़ी महापंचायत बुलाकर आग और अन्य आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई के सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चिनार फैब्रिक्स से भिवानी शहर की अर्थव्यवस्था सीधे तौर पर जुड़ी है। खासतौर पर टीआईटी और बीटीएम मिलों के बंद होने के बाद चिनार फैब्रिक्स भिवानी शहर के व्यापार का आधार है। इस फैक्टरी से शहर के लोग सीधे तौर पर जुड़े हैं। महापंचायत ने मुख्यमंत्री और भिवानी के जनप्रतिनिधियों से पूरे मामले में हस्तक्षेप कर पीड़ित पक्ष को उचित मुआवजा और न्याय दिलवाने की मांग की है।
कोर कमेटी की बैठक में शहर के प्रमुख व्यापारी वेद गुप्ता, विनोद मिर्ग, शिवशंकर चांगिया, राकेश ईश्रवाल, कृष्ण लेघां, दीपक बंसल, हरीश भुटानी, व्यापारी प्रेम धमीजा, हरभगवान आदि शामिल हुए।