फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Death was going to have to learn computer

जा रहा था कंप्यूटर सीखने मिली मौत

Wed, 25 Jun 2014 12:49 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Wed, 25 Jun 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह चौक पर एक डंपर ने 10 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक डंपर छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना मंगलवार सुबह की है। चौ. सुरेंद्र सिंह चौक पर कंप्यूटर सीखने जा रहे दो भाई-बहनों में भाई को डंपर ने कुचल दिया। मृतक की पहचान 10 वर्षीय मोहित के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नौरंगाबाद निवासी हरीश शर्मा पिछले करीब 15 साल से गांव सागवान में रहता है और दूध बेचने का कार्य करता है। स्कूल की छुट्टियों के चलते चौथी कक्षा में पढ़ने वाला उसका बेटा मोहित और बेटी मन्नी तोशाम में सुरेंद्र सिंह चौक पर एक कंप्यूटर सेंटर पर कंप्यूटर सीखने जाते। हरीश का भाई हिसार के एक अस्पताल में उपचाराधीन है। हरीश अपने दोनों बच्चों को कंप्यूटर सेंटर के नजदीक छोड़कर अपने भाई से मिलने के लिए हिसार के लिए निकल गया। वह रास्ते में ही था कि फोन पर सूचना मिली कि उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया। जब वह वापस पहुंचा तो बेटा दम तोड़ चुका था। थाना प्रभारी देशराज दहिया ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। डंपर चालक को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बुझ गया घर का चिराग
डंपर से कुचला गया 10 वर्षीय मोहित चार बहनाें का अकेला भाई था। इस दर्दनाक हादसे में परिवार का चिराग काल का ग्रास बन गया। हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है। बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed