{"_id":"5e3b06388ebc3ee5e23043a2","slug":"dead-body-found-hanging-bhiwani-news-rtk540804834","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में दुकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में दुकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
शव गृह के बाहर बैठे मृतक के परिजन। - संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव उसकी दुकान में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे।
मामला बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे का है। जिले जींद के गांव फुलिया कलां निवासी 22 वर्षीय राजेश एल्यूमिनियम दरवाजे बनाने का मिस्त्री था। उसने जिले के गांव बलियाली के रामपुरा बस स्टैंड पर दुकान कर रखी थी। बुधवार को वह घर से दुकान आया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसका शव दुकान में पंखे के हुक से लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजन उसकी दुकान में पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे। मृतक के भाई हरपाल ने बताया कि राजेश चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था और वह अविवाहित था। वह पहले गांव मिरान में एल्यूमिनियम मिस्त्री का काम करता था। करीब तीन माह पहले ही उसने गांव बलियाली में एक दुकान किराये पर ली थी। जिसमें वो एल्यूमिनियम के दरवाजे बनाने का काम करता था। परिजनों ने बताया कि उन्हें हादसे में कारण का कुछ पता नहीं।
जांच अधिकारी एएसआई सत्यनारायण ने बताया कि मृतक के पिता बीरबल के बयान पर इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएगें उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।