फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DC asked, what do you like, the children said - cleanliness

डीसी ने पूछा, तुम्हें क्या पसंद है, बच्चे बोले - सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
DC asked, what do you like, the children said - cleanliness
उपायुक्त आरएस ढिल्लो से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात करते बच्चे। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिला प्रशासन आह्वान पर हुडा सेंट्रल पार्क व आसपास क्षेत्र में अक्सर कचरा उठाकर सफाई करने वाले बच्चों ने रविवार को उपायुक्त आरएस ढिल्लो से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की। बच्चों ने डीसी को गुलदस्ता भेंट किया। बच्चों ने डीसी के साथ खूब बातें कीं। इस दौरान डीसी ने बच्चों ने पूछा कि उनको क्या पसंद है तो वे झट से बोले - सफाई।
विज्ञापन

इस पर डीसी ने कहा कि अरे भई, तुमको खाने में क्या पसंद है तो इस पर बच्चे सरमा गए। बच्चों की खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा, जब उपायुक्त ने बच्चों के लिए केक, जूस और चॉकलेट मंगवाई।
विज्ञापन

हुडा पार्क के पास उत्कर्ष, प्रिंस, गहना, अदीशा, मान्या, यथार्थ, अंश, नीलेश, श्रुति, हितेष, शिवम, गौरव, हर्ष, विशाल, तेजस, सिद्धार्थ, मनीष व योगेश अक्सर मयंक धमीजा व जोगेंद्र कुमार के साथ सुबह एक्सरसाइज करने के लिए आते हैं। उनको यहां जब भी गंदगी दिखाई देती है तो वे पहले गंदगी उठाते हैं और फिर बाद में एक्सरसाइज करते हैं। इन सभी बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए डीसी ने रविवार को उनको अपने पास बुलाया। सभी बच्चे योगेश व जोगेंद्र के साथ उपायुक्त के कैंप कार्यालय पहुंचे। मासूम बच्चों ने उपायुक्त को गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान बच्चों ने उपायुक्त के साथ फोटो भी खिंचवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस में भी बताएं, गली में न डालें कचरा
उपायुक्त ने बच्चों से कहा कि वे अपने पड़ोस में भी जरूर बताएं कि वे कचरा गली में न डालें। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है। उपायुक्त ने कहा कि यदि कहीं पर गंदगी की समस्या बनती है तो वे नगर परिषद की सफाई विंग को जरूर सूचना दें, ताकि कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed