{"_id":"672a484c56c4a0159d06a590","slug":"dap-fertilizer-distributed-under-police-guard-in-village-leghan-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-125283-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गांव लेघां में पुलिस पहरे में बंटी डीएपी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गांव लेघां में पुलिस पहरे में बंटी डीएपी खाद
Tue, 05 Nov 2024 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 05 Nov 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
गांव लेघा में सहकारी समिति पैक्स के बाहर खड़े किसान।
कैरू। बिजाई के लिए किसानों को डीएपी खाद लेने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कैरू खंड के गांव लेघां स्थित खाद विक्रेताओं तथा सहकारी समितियों के कार्यालय के आगे सुबह से ही किसान लंबी लाइन लगाकर मुख्य मार्ग तक खड़े रहे। जिससे पुलिस की तैनाती में डीएपी खाद बांटी गई।
किसान संदीप, विक्रम, रामकुमार, राजपाल, मनोज, सतबीर, ईश्वर सिंह व राजकुमार ने कहा कि एक महीने पहले खाद आई थी। अब प्रतिदिन पैक्स कार्यालय के आगे आते हैं तो कर्मचारी कहते हैं डीएपी आएगी। लेकिन दोपहर तक इंतजार करके वापस चले जाते हैं। लेकिन अब 800 बैग आए हैं।
सूचना मिलने के बाद सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में किसान पैक्स कार्यालय के आगे पहुंच गए और लाइनों में खड़े हो गए। पैक्स में डीएपी के 800 बैग पहुंचे हैं। लगभग 300 किसान हैं और एक आधार कार्ड पर दो बैग ही मिलते हैं। ऐसे में पूर्ति नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सरसों की बिजाई में देरी हो गई है और गेहूं की बिजाई भी अब डीएपी खाद न मिलने के कारण देरी हो रही है। गेंहू की बिजाई के लिए जमीन तैयार की जा चुकी है। लेकिन खाद न मिलने के कारण वे गेहूं की बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने प्रदेश सरकार को किसानों को समय पर डीएपी खाद व बीज उपलब्ध करवाने की मांग की है। ताकि उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े।
- रामअवतार।
बिजाई के लिए डीएपी खाद की जरूरत पड़ती है। लेकिन डीएपी खाद न मिलने के कारण किसान बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। सरकार को किसानों को समय पर डीएपी खाद उपलब्ध करवानी चाहिए। ताकि वे समय से बिजाई कर सकें।
- राजकुमार।
15 दिन पहले डीएपी आई थी। किसानों को बांट दी गई थी। मंगलवार को 800 डीएपी बैग आए हैं। उनको पुलिस बल की तैनाती बांटा गया है।
- सुरेंद्र, पैक्स इंचार्ज लेघां।