फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   cut off lit declared for admission in graduation courses

आदर्श महिला महाविद्यालय में 105 फीसदी से ऊपर रही पहली कट ऑफ सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
cut off lit declared for admission in graduation courses
आदर्श महिला महाविद्यालय के बाहर लगी लिस्ट देखतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। स्नातक में एडमिशन के लिए शनिवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई। प्रवेश के लिए जिले में आदर्श महिला महाविद्यालय की कट ऑफ सूची सबसे ज्यादा रही। इस कॉलेज में बीकॉम जरनल की कट ऑफ लिस्ट अधिकतम 105.2 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

सुबह से ही विद्यार्थी कॉलेजों में पहुंचने शुरू हो गए थे और बारिश के चलते जो विद्यार्थी कॉलेज या शहर नहीं आ पाए थे वो कॉलेज में फोन कर पता करते रहे कि मेरिट लिस्ट कितने बजे तक आएगी। जिन विद्यार्थियों का पहली मेरिट लिस्ट में नाम आया उनके पास मैसेज पहुंच गया कि उनका नाम मेरिट लिस्ट में आया है। वे अब तय शेड्यूल के हिसाब से अपनी फीस जमा करवाएं। अभी बीए की कट ऑफ लिस्ट अपलोड नहीं हुई है, कॉलेज प्रशासन का कहना है कि शनिवार देर रात तक कट ऑफ लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड होने की संभावना है।
विज्ञापन

वैश्य कॉलेज की कट ऑफ लिस्ट
- वैश्य कॉलेज के हरियाणा ओपन जरनल कैटेगरी के मेडिकल में 78 प्रतिशत, नॉन मेडिकल संकाय में 56.2 प्रतिशत, बीएससी सीएस 97.4 प्रतिशत, बीकॉम एडिड 71 प्रतिशत, बीकॉम एएसएम 51.6 प्रतिशत और बीकॉम सीए 39.6 प्रतिशत तक अंक
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पहली मेरिट लिस्ट में जगह मिली।
एमएनएस कॉलेज की कट ऑफ लिस्ट
महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय कॉलेज के हरियाणा ओपन जरनल कैटेगरी के नॉन मेडिकल संकाय में 90.2 प्रतिशत, मेडिकल संकाय में 83.8 प्रतिशत तक, बीकॉम संकाय में 89.2 प्रतिशत, बीएससी गणित ऑनर्स 83.8 प्रतिशत, बीकॉम ईवनिंग में 81.2 प्रतिशत तक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी ही पहली कट ऑफ में अपना स्थान बना पाए।
आदर्श महिला महाविद्यालय में कट ऑफ लिस्ट
आदर्श महिला महाविद्यालय में हरियाणा ओपन जरनल कैटेगरी के बीकॉम जरनल में अधिकतम 105.2 प्रतिशत तो न्यूनतम 101.2, बीकॉम वोकेशनल एएसएम में अधिकतम 86.6 प्रतिशत और न्यूनतम 80 प्रतिशत, बीएससी मेडिकल एडिड में अधिकतम 99.6 और न्यूनतम 96.8, बीएससी नॉन मेडिकल एडिड में अधिकतम 102.4 और न्यूनतम 100.4 प्रतिशत, बीसीए में अधिकतम 92 तो न्यूनतम 63.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को ही पहली मेरिट लिस्ट में जगह मिल पाई।
राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज की कट ऑफ की लिस्ट
शहर के राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में बीएससी नॉन मेडिकल में जरनल कैटेगरी की लिस्ट 100 फीसदी, ईडब्ल्यूएस की 64.4, एससी 73.4, डीएससी 70.4, बीसीए 60.2, बीसीबी 75.8 फीसदी रही। वहीं बीकॉम में जरनल कैटेगरी की लिस्ट 101.8 फीसदी, ईडब्ल्यूएस की 69.6, एससी 84.2, डीएससी 85.8, बीसीए 82.2, बीसीबी 75.4फीसदी रही। इसी तरह बीसीए में 94.2 फीसदी पर लिस्ट रही।
नोट : लिस्ट 100 से अधिक है, इसका कारण यह है कि विद्यार्थियों को पांच फीसदी ग्रामीण, खेल और अन्य सुविधाओं की छूट मिली है। इसकी वजह से लिस्ट 100 से अधिक दर्शाया गया है।

ऑनलाइन जमा कर सकते हैं फीस
स्नातक के विभिन्न कोर्सों की पहली कट ऑफ लिस्ट जारी हो गई है। विद्यार्थी अपने घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करवा सकते है। दस्तावेज जमा करवाने के लिए विद्यार्थियों के पास कॉलेज प्रशासन की तरफ से अलग से सूचना दी जाएगी।
- डॉ. रेखा शर्मा, नोडल ऑफिसर, राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed