{"_id":"6a2afccc6691efb0c80736ca","slug":"ctm-inspected-the-evm-warehouse-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152396-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीटीएम ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीटीएम ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Thu, 11 Jun 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देश पर नगराधीश अनिल कुमार ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ लघु सचिवालय स्थित ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने वेयरहाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश नियंत्रण प्रणाली तथा रिकॉर्ड संधारण की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ईवीएम मशीनों का सुरक्षित रखरखाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता की जांच तथा रिकॉर्ड का अद्यतन रखे जाने के निर्देश दिए।