फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   crops purchesing, grain market, mustured, farmers

लगातार दूसरे दिन न पहुंचा मैसेज, न हुई फसलों की खरीद

Sat, 03 Apr 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
crops purchesing, grain market, mustured, farmers
नई अनाजमंडी में सरसों की झराई करते मजदूर। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। फसल खरीद के लगातार दूसरे दिन न किसानों के पास सरसों बिक्री का मैसेज आया और न ही किसी किसान की सरसों की खरीदी जा सकी। शुक्रवार को मंडी में करीब 6600 क्विंटल सरसों की आवक हुई। 350 किसानों के गेट पास भी कटे। दिनभर किसान मंडी में परेशान रहे और प्राइवेट बिक्री की। वहीं व्यवस्थाएं जांचने के लिए स्वयं उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य भी मंडी पहुंचे और सभी तरह की व्यवस्थाएं रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

अनाजमंडी में एक अप्रैल से सरकारी खरीद होनी थी। मगर दो दिन बीतने के बाद भी सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई। जबकि किसानों का सरसों, गेहूं की फसल लेकर आने का सिलसिला जारी है। मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने के बावजूद अभी तक किसानों के पास मैसेज नहीं आए है। जिस कारण सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी। वहीं प्राइवेट बिक्री जोरों पर है।
विज्ञापन

वर्जन-
भिवानी अनाजमंडी में सरसों की आवक लगातार हो रही है। वीरवार को 5000 क्विंटल से अधिक आवक थी तो आज छह हजार क्विंटल से अधिक। किसान कम भाव के कारण सरकार को बेचना ही नहीं चाह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनिवास गुप्ता, प्रधान, ग्रीन मर्चेंट एसोसिएशन भिवानी
उपायुक्त ने किया अनाज मंडी का निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने अनाज मंडी का दौरा किया और फसल खरीद कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल खरीद के लिए शेड्यूल के अनुरूप ही अनाज मंडी में टोकन कटने चाहिए। उन्होंने आढ़तियों को निर्देश दिए कि वे अपने पास इलेक्ट्रिक झरना व पर्याप्त मात्रा में तिरपाल रखें। गेट पास के बाद ही फसल मंडी के अंदर आनी चाहिए। यदि शेड्यूल के दौरान कोई किसान फसल नहीं ला पाता है तो वह शनिवार और रविवार को रिजर्व दिन पर री-शेड्यू कर सकता है। मंडी में पिछले वर्ष की रखी सरसों को तुरंत प्रभाव से गोदामों में भिजवाए। अनाज मंडी का शेड खाली होना चाहिए ताकि गेहूं की फसल लाने में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए। पर्याप्त मात्रा में लेबर रखें ताकि फसल की निर्धारित समय में तुलाई व उठान हो सके। उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसियों को भी निर्देश दिए कि उठान कार्य नियमित रूप से करवाएं। मंडी में अधिक समय तक फसल न रहे। इस दौरान एसडीएम महेश कुमार, मार्केट कमेटी सचिव ज्योति धनखड़ व आढ़ती एसोसिएशन प्रधान रामनिवास गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed