फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three accused of murder of Arjun arrested in Bhiwani of Haryana

भिवानी अर्जुन हत्याकांड: चार हजार रुपयों के लिए दोस्तों ने चाकू से गला रेतकर की थी अर्जुन की हत्या, तीन गिरफ्तार

Tue, 22 Mar 2022 11:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Mar 2022 11:38 PM IST
सार

अर्जुन हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। वारदात में इस्तेमाल चाकू व रॉड बरामद कर लिया गया है। 14 मार्च की देर रात को हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म तीन के समीप फेंका था।

विज्ञापन
Three accused of murder of Arjun arrested in Bhiwani of Haryana
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में चार हजार रुपये की उधारी वापस मांगने पर अर्जुन की उसी के दोस्तों ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। यह खुलासा इस हत्याकांड को अंजाम देने के तीन आरोपियों ने राजकीय रेलवे पुलिस की पूछताछ में किया। पुलिस ने तीनों को हत्या की वारदात के आठ दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या के आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल एक चाकू व रॉड भी बरामद की है। वहीं मृतक का मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामदगी के प्रयास भी किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस को भिवानी रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन माल गोदाम के पास 14 मार्च की देर रात को एक युवक का शव मिला था। युवक का गला रेतकर हत्या की गई थी। मृतक की मां ने शव की शनाख्त की, जिसमें पता लगा कि मृतक दुर्गा कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय अर्जुन था। अर्जुन घर के अंदर ही कैंटीन चलाता था।
विज्ञापन


उसके पास उसी दिन देर रात 11 बजे फोन आया था, जिसके बाद वह घर से बाहर निकल गया था। रात दो बजकर 53 मिनट पर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए थे। राजकीय रेलवे पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया था। अर्जुन की हत्या की के बाद हिसार मंडल जोन के डीएसपी गुरदयाल सिंह ने भी इस मामले में तत्परता से आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज धर्मबीर सिंह ने बताया कि अर्जुन हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान दीपू उर्फ दीपांशु, विशाल खरेरा व विशाल के रूप में हुई है। तीनों ही आरोपी दुर्गा कॉलोनी व ग्वार फैक्टरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। अर्जुन से उसके दोस्तों ने करीब चार हजार रुपये की उधारी ले रखी थी।


इसी को लेकर उनके बीच शराब पीने के दौरान कहासुनी हो गई और फिर तैश में आकर तीनों ने मिलकर अर्जुन की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उनका रिमांड हासिल किया है। इस दौरान आरोपियों से मृतक का मोबाइल फोन व अन्य सामान भी बरामद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed