{"_id":"57aa262d4f1c1b0445ee4705","slug":"thieft-in-temple-and-houses-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दान-पात्र तोड़कर नकदी उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दान-पात्र तोड़कर नकदी उड़ा ले गए चोर
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मिसरी में सोमवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने गांव स्थित शिव कावड़ आश्रम परिसर में रखे दो दान पात्रों को तोड़कर नकदी चोरी कर ली। इतना ही नहीं चोरों ने आश्रम के साथ लगती दुकानों के भी ताले चटकाकर वहां से हजारों के सामान पर हाथ साफ कर लिया।
सोमवार रात गांव मिसरी के शिव कावड़ आश्रम सहित दो दुकानों के ताले तोड़ हजारों की नगदी व सामान चोरी हो गया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने आश्रम में रखे दानपात्र के ताले टूटे देखे तो तुरंत इसकी सूचना सरपंच को दी। मौके पर पहुंचे सरपंच प्रतिनिधि ने तत्काल बौंदकलां थाना पुलिस को मामले से अवगत करवाया। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर आश्रम के साथ लगती दो दुकानों पर भी पड़ी। इन दोनों दुकानों के शटर के ताले भी टूटे हुए थे। इसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मामले से दुकान मालिकों को भी इसकी सूचना दी। सूचना पाकर दोनों दुकानदार मौके पर पहुंचे और वहां रखा सामान संभाला तो हजारों का सामन गायब मिला। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सेवादार के जिम्मे आश्रम का चढ़ावा
ग्रामीणों ने बताया कि शिव कावड़ आश्रम में पूजा पाठ सहित अन्य कार्य करने की जिम्मेवारी गांव निवासी सतबीर सिंह को सौंप रखी है। वो ही मंदिर के चढ़ावे सहित यहां के कामकाज व अन्य चीजें संभालता है। देर शाम पूजा-पाठ के बाद वह सोने के लिए अपने घर चला जाता है।
विज्ञापन
दुकान से 15 हजार का सामान किया चोरी शिव कावड़ आश्रम के बाद चोरों ने नजदीक की दो दुकानों के भी ताले तोड़ हजारों का सामान चुरा लिया है। आश्रम के सामने टायर पंचर की दुकान संचालक राजपाल ने बताया कि वह सुबह आया तो उसकी दुकान का ताला टूटा हुआ था। दरवाजा खोलकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था। सामान संभालने पर पता चला कि 12 ट्यूब बाइक, 6 ट्यूब ट्रैक्टर व मोटरसाईकिल के दो नये टायर भी चोरी कर ले गए हैं। घटना में उसे करीब 15 हजार का आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं इसी दुकान के नजदीक लाला सीमेंट ब्लॉक की दुकान भी है। दुकान संचालक लाला ने बताया कि उसकी दुकान का ताला जरूर टूटा है लेकिन नगदी वह रात को घर जाते समय आने साथ ले गया था। इसलिए उसे घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है।