फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Names of two Bhiwani accused surfaced in Junaid-Nasir murder case

जुनैद-नासिर को जिंदा जलाने का मामला: भिवानी के दो आरोपियों के नाम सामने आने से बढ़ी पुलिस की सक्रियता

Thu, 23 Feb 2023 01:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 23 Feb 2023 01:20 AM IST
सार

लोहारू क्षेत्र के गांव बारवास की बणी में दो युवकों नासिर और जुनैद का बोलेरो में पिछले सप्ताह जली हुई हालत में कंकाल मिले थे। इसके बाद से ही पुलिस इस प्रकरण पर पैनी नजर बनाए हुए थी।

विज्ञापन
Names of two Bhiwani accused surfaced in Junaid-Nasir murder case
जिंदा जलाने के मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में बारवास गांव की बणी में राजस्थान के जुनैद-नासिर की बोलेरो में जिंदा जलाने के मामले में जिले के दो गोसेवकों की भूमिका उजागर होने के बाद भिवानी पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। हालांकि इस पूरे प्रकरण में भरतपुर जिले के गोपालगढ़ पुलिस थाना की टीम कार्रवाई कर रही है। हालांकि भिवानी के मोनू राणा और अनिल उर्फ गोगी की भूमिका उजागर होने के बाद अब पुलिस उनके आपराधिक रिकाॅर्ड को खंगालने में भी जुटी हुई है।
विज्ञापन


लोहारू क्षेत्र के गांव बारवास की बणी में दो युवकों नासिर और जुनैद का बोलेरो में पिछले सप्ताह जली हुई हालत में कंकाल मिले थे। इसके बाद से ही पुलिस इस प्रकरण पर पैनी नजर बनाए हुए थी। गोपालगढ़ पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के शामिल होने का दावा किया है। इसमें भिवानी के पालुवास निवासी मोनू राणा और जीतुवाला जोहड़ क्षेत्र निवासी अनिल गोगी का नाम सामने आया है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने अभी इस मामले की तहकीकात में लगी है। बताया जा रहा है दोनों ही गो सेवक के तौर पर सक्रियता से कार्य करते रहे हैं। हालांकि पिछले काफी अर्से से दोनों ही मेवात और नूंह में गो सेवक के तौर पर सक्रिय रहते थे। वे फिरोजपुर झिरका गो सेवकों की टीम के साथ जुड़े थे। इस हत्याकांड में उनकी क्या भूमिका रही और कैसे वारदात को अंजाम दिया अभी इसका खुलासा होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed