फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ladies protest for closed to wine shop

शराब ठेका खुलने पर महिलाओं ने काटा बवाल

Sat, 29 Apr 2017 12:41 AM IST
bhiwani
bhiwani Updated Sat, 29 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
ladies protest for closed to wine shop
सोमवार को डीसी से मिलेंगे वार्ड नंबर 17 व 18 के लोग
रिहायशी कॉलोनी में शराब का ठेका खोलने के विरोध में शुक्रवार को वार्ड नंबर 17 व 18 के लोगों ने लोहारू रोड के मेजबान चौक पर करीब दो घंटे तक जमकर बवाल काटा। 
विज्ञापन


महिलाओं ने शराब के ठेके को बंद कर दिया और सड़क पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। बाद में प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया। इसके बाद दोनों वार्डों के लोगों ने सोमवार को डीसी से मिलने का निर्णय लिया है। इस वार्ड के लोगों ने वीरवार को नगराधीश गौरव कुमार को ज्ञापन भी सौंपा था।
विज्ञापन


महिलाओं ने थाना प्रभारी विकास कुमार को बताया कि शहर के लोहारू रोड स्थित मेजबान चौक के समीप शराब का ठेका खोला जा रहा है। जो किसी भी तरह से जायज नहीं है। उन्होंने बताया कि यह आबाद एरिया है ठेका खुलने के बाद बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस चौक से प्रतिदिन सैकड़ों महिलाओं व लड़कियों का आवागमन होता है। जिन्हें शराब की दुकान खुलने के बाद काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा दोनों वार्डों से बच्चे शिक्षण संस्थाओं में आने जाने के लिए इस चौक से ही गुजरते हैं। ठेका खुलने के बाद यहां का वातावरण खराब हो सकता है। इस रोड के समीप दर्जनों शिक्षण संस्थाएं तथा नर्सिंग कॉलेज भी बने हुए है। ऐसे में शराब का ठेका खुलने से यहां का माहौल बिगड़ जाएगा। जिससे उनके बच्चों में नशे की प्रवृत्ति बढ़ सकती है।  महिलाओं ने शहर थाना प्रभारी को बताया कि उनके वार्ड में शराब का ठेका नहीं खुलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेके की अनुमति दिखाया पत्र
इस दौरान महिलाओं को यहां ठेका खोले जाने संबंधी सरकार की अनुमति का पत्र भी दिखा गया । इस पर थोड़ा मामला शांत हुआ। इन लोगों ने सोमवार को डीसी से मिलने का निर्णय लिया है।  महिला प्रमिला, ब्रहरा देवी, सूरजो देवी, रामपति, सदमा देवी, राजवंती, सुरेश, संतरा देवी ने बताया कि सोमवार को इस बारे में डीसी से मिलेंगे तथा शराब के ठेके को बंद करवाया जाएगा। उनका कहना है कि यहां शराब का ठेका खुलने से  माहौल खराब हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed