{"_id":"51aeaa24e00c510fbbb429240135f598","slug":"htet-on-the-fraud-case-against-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट में धोखाधड़ी पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचटेट में धोखाधड़ी पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज
भिवानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। एचटेट 2011 में धोखाधड़ी करने के आरोप में महिला उम्मीदवार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सहायक सचिव मदनलाल की ओर से एसपी कार्यालय में शिकायत दी गई कि सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव रिढू वासी महिला सुशीला देवी ने एचटेट के लिए फर्जी कागजात का प्रयोग किया है। एसपी कार्यालय की ओर से शिकायत सिविल लाइन थाना भेजी गई। इसके आधार पर सिविल लाइन थाना में महिला सुशीला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मामले में एसएचओ बलराज सिंह ने बताया कि शिक्षा बोर्ड अधिकारियों के अनुसार महिला के कागजात जिसमें मार्कशीट फर्जी बताई जा रही है। अभी मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन