फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Friends murdered Man in Bhiwani

Bhiwani: फोन पर हुई कहासुनी, दोस्तों ने घर से बुलाकर युवक को चाकुओं से गोद डाला

Sat, 05 Nov 2022 11:04 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Nov 2022 11:04 AM IST
सार

हनुमान ढाणी निवासी रतन लाल ने बताया कि जवाहर चौक पर उसकी तांबे के तार बनाने की दुकान है। उसका इकलौता बेटा 26 वर्षीय राहुल उसके साथ दुकान पर ही काम करता था।

विज्ञापन
Friends murdered Man in Bhiwani
राहुल - फोटो : फाइल

विस्तार

भिवानी के हनुमान ढाणी क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे दोस्तों ने ही युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस संबंध में चार नामजद सहित दो-तीन अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए शव को नागरिक अस्पताल में लाया गया है। 
विज्ञापन


हनुमान ढाणी निवासी रतन लाल ने बताया कि जवाहर चौक पर उसकी तांबे के तार बनाने की दुकान है। उसका इकलौता बेटा 26 वर्षीय राहुल उसके साथ दुकान पर ही काम करता था। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे उसके घर पर पांच-युवक आए। आरोपी युवकों ने घर के बाहर आकर गाली-गलौज कर राहुल को बाहर बुलाया। जब राहुल बाहर आया तो उसके पेट में चाकू से लगातार वार कर दिए, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


जैन चौक पुलिस चौकी से जांच अधिकारी एसआई सतीश ने बताया कि मृतक युवक के पिता रतनलाल की शिकायत पर चार नामजद सहित दो-तीन अन्य युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। इस संबंध में जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed