फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fight between prisoners in jail in Bhiwani of Haryana

भिवानी: जेल में भिड़े बंदी, हत्यारोपी पर डेढ़ दर्जन बंदियों ने किया हमला, मग के हैंडल से बनाया नुकीला हथियार

Sun, 10 Apr 2022 02:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Apr 2022 02:35 AM IST
सार

मग के हैंडल से नुकीला हथियार बनाकर मुंह, सिर और कमर पर हमला किया। बडेसरा हत्याकांड के आरोपियों पर जेल के अंदर बंदी पर हमले का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Fight between prisoners in jail in Bhiwani of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में हांसी रोड स्थित जिला कारागार में शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बंदियों के बीच झगड़ा हो गया। इसकी सूचना जेल प्रशासन के अधिकारियों को दी गई। जेल कर्मचारी जब मौके पर पहुंचे तब तक एक बंदी को करीब डेढ़ दर्जन बंदियों ने नुकीले हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया था। 

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। मामले की सूचना सदर पुलिस को भी दी गई। जिला कारागार में हिसार के कंवारी गांव निवासी 35 वर्षीय कृष्ण हत्या के मामले में जेल के अंदर बंद है। उसी के बैरक में गांव बडेसरा हत्याकांड के भी कुछ आरोपी बंद हैं। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कृष्ण का फोन आया हुआ था।
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने उसे फोन सुनने के लिए निर्धारित कक्ष में बुलाया था। वह फोन सुनने के लिए जा रहा था तो इसी दौरान उस पर करीब डेढ़ दर्जन बंदी टूट पड़े। आरोप है कि कृष्ण पर नुकीले हथियार से हमला किया गया। कृष्ण को मुंह, सिर और कमर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बंदियों को काबू किया वहीं उनके पास से मग के हैंडल को तोड़कर बनाया गया नुकीला हथियार भी मिला। वहीं कृष्ण को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर दिया। 

 

हमें फोन पर सूचना मिली थी कि जेल में झगड़ा हुआ है। इसमें एक बंदी गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस सूचना पर पुलिस ने नागरिक अस्पताल पहुंचकर बंदी के बयान दर्ज किए हैं। वहीं इस संबंध में आरोपी बंदियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। घायल हत्या के केस में बंद है। वहीं आरोपी भी बडेसरा हत्याकांड के आरोपी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। -पवन शर्मा, एसएचओ सदर पुलिस थाना भिवानी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed