फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   fifty thusands bike get four thusand in dadri

चार हजार में बिकती है 50 हजार की बाइक

Fri, 28 Aug 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Fri, 28 Aug 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
 आपकी बाइक भले ही 50 से 60 हजार की हो मगर चोरी के बाद ये महज चार से पांच हजार रुपये में बिकती है। यह खुलासा वाहन चोर गिरोह के पकड़े गए एक सदस्य ने किया।
विज्ञापन


सीआईए पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को काबू किया। उसके बाद बाइक खरीदने वाले दो को काबू किया। बाइक चोर ने चोरी की 10 वारदात कबूल की है।


सीआईए पुलिस दादरी में गश्त पर थी तो गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को दबोचा। पकड़े गए युवक की पहचान दादरी क्षेत्र के गांव शीशवाल वासी संजय के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से चार बाइक भी बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने 10 चोरी की वारदात कबूल की। अधिकतर चोरी की वारदातें दादरी , भिवानी की हैं।
विज्ञापन


 दो वारदात राजस्थान और एक सतनाली, महेंद्रगढ़ में की।
संजय ने बताया कि वे बाइक चोरी कर चार-पांच हजार रुपये में बेच देते थे। संजय ने बाइक झोझू के आशीष व शीशवाल के जयदीप को बेची। पुलिस ने बाइक खरीदने वाले दोनों युवकों को भी दबोच लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी अभिमन्यु ने बताया कि जिले में वाहन चोरी की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। वाहन चोर गिरोह का पकड़ा जाना अहम साबित होगा। इससे पहले संजय के दो साथी पकड़े गए जा चुके हैं और दो खरीददार भी काबू किये गए हैं। मास्टर चाबी से बाइक लेकर चोर फुर्र हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed