फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fake mark sheets of the job in the army, taking a ration

फर्जी मार्कशीट पर की फौज में नौकरी, एक ले रहा राशन

Wed, 02 Dec 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Wed, 02 Dec 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। फर्जी मार्कशीट से एक भाई फौज में नौकरी कर आया तो दूसरा फर्जी राशन कार्ड से राशन ले रहा है। मामला गांव राजगढ़ का है। अब पुलिस ने एक शिकायत के बाद दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ग्रामीण कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति फर्जी मार्कशीट के सहारे फौज में भर्ती हुआ। अब वह फौज से रिटायर होकर आ गया है। उसी का भाई फर्जी राशन कार्ड का प्रयोग कर रहा है। न केवल राशन डिपो से राशन ले रहा है बल्कि अन्य कार्यों में भी प्रयोग किया जा रहा है। दोनों फिलहाल भिवानी शहर में बंसीलाल पार्क के पास रहते है। वहां राशन कार्ड बनवाने के साथ ही गांव में भी राशन कार्ड बनवा रखा है।  पुलिस ने शिकायत के बाद दोनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे सदर थाना से एएसआई प्रेम कुमार ने बताया कि मूलरूप से रूपगढ़ व हाल बंसीलाल पार्क क्षेत्र में रहने वाले दो भाइयों राज कुमार व बिजेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। बिजेंद्र पर आरोप है कि वह फर्जी 10वीं की मार्कशीट पर फौज में नौकरी करके आया है जबकि दूसरे पर फर्जी तरीके से दो दो राशन कार्ड बनवाने का आरोप है। अभी जांच की जाएगी। जांच के बाद ही सब कुछ साफ होगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed