{"_id":"640599294ed21dc22c000ca3","slug":"driver-killed-in-bike-collision-with-unknown-vehicle-in-bhiwani-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक की मौत, CCTV खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bhiwani: बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक की मौत, CCTV खंगाल रही पुलिस
Mon, 06 Mar 2023 01:11 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:11 PM IST
सार
भिवानी में बाइक सवार चालक की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई संदीप के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी के महम रोड पर देर रात बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव मिताथल निवासी रविंद्र(37) के रूप में हुई है। इस बारे में सूचना औद्योगिक थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई संदीप के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
महम रोड पर विद्यानगर कॉलोनी के समीप की है घटना
मृतक के भाई संदीप ने बताया कि वे दो भाई थे। उसका बड़ा भाई रविंद्र अविवाहित था और ड्राइवरी का काम करता था। जबकि वह भिवानी में ही रहता है। रविवार को उसका भाई रविंद्रर रात को अपनी टाटा गाड़ी को भिवानी खड़ी करके बाइक पर अपने गांव मिताथल जा रहा था। जब वह विद्यानगर कॉलोनी के समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
औद्योगिक थाना पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्रवाई में जुटी
राहगीरों की मदद से उसको नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। इस बारे में सूचना औद्योगिक पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली सब्जी मंडी पुलिस चौकी में दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार सुबह शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी व अन्य लोगों से पूछताछ करके टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन व उसके चालक को ढूंढने में जुट गई है।
विज्ञापन
प्रतिक्रिया
महम रोड पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतक के भाई संदीप के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -मनीष कुमार, प्रभारी, सब्जी मंडी पुलिस चौकी, भिवानी।