{"_id":"579f45264f1c1b95302b8d28","slug":"dispute-wife-sucide-attempt-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़े के बाद पंखे से लटका युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से झगड़े के बाद पंखे से लटका युवक
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड करने की कोशिश
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से झगड़े के बाद तिगड़ाना गांव के एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की मगर पंखा टूट गया और वह नीचे गिर गया। मामला सोमवार सुबह करीब 11 बजे का है। तिगड़ाना निवासी करीब 26-27 वर्षीय युवक अमित को परिजन गंभीर हालत में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने करीब दो घंटे तक युवक का इलाज किया मगर उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद दोपहर के समय युवक को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। युवक के परिजनों ने बताया कि उसका अक्सर उसकी पत्नी के साथ झगड़ा रहता था। उसे करीब दो साल का एक लड़का है।
झगड़े के कारण वह तनाव में रहता था। उसके ससुराल वाले भी पति-पत्नी के झगड़े में बहुत ज्यादा हस्तक्षेप करते थे। जिस कारण उसने यह कदम उठाया। मामले में अस्पताल चौकी से एएसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि युवक के द्वारा फांसी का प्रयास किया गया है। उसकी हालत गंभीर है और पीजीआई रेफर किया गया है। घायल के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।