{"_id":"b9b4ad056226102f6825a4b0c392e89c","slug":"cache-of-firecrackers-seized-in-tosham-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोशाम में पटाखों का जखीरा बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तोशाम में पटाखों का जखीरा बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Sun, 08 Nov 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोशाम। मुख्य चौक में एक मकान से पुलिस की स्पेशल टीम ने डीएसपी की अगुवाई में पटाखों का जखीरा पकड़ा है। बगैर लाइसेंस रखे गए पटाखों का भारी जखीरा पकड़ा गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई में लगी हुई थी। पटाखों की मात्रा 5 क्विंटल बताई जा रही है।
शनिवार देर शाम सिवानी डीएसपी वीरेंद्र बल्हारा के नेतृत्व में पुलिस बल तोशाम के मुख्य चौक में पहुंचा। पुलिस से सीधे खाली पड़े एक भवन के कमरे में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने पटाखों का एक बड़ा जखीरा पकड़ा। पुलिस ने यहां से पटाखों से भरे करीबन आधा दर्जन बक्से और लगभग इतने ही कट्टों में भरे पटाखों का पूरा जखीरा कब्जे में लिया। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि हाल ही में गांव सरल में एक घटना के बाद स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत मुख्य चौक में छापेमार कार्रवाई के दौरान एक खाली पड़े मकान से भारी विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। यह जखीरा किसका है इसे लेकर मामले की जांच की जा रही है। डीएसपी विरेंद्र बल्हारा से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि बगैर लाइसेंस के रखे पटाखे बरामद किए गए हैं। मामला थाना प्रभारी के हवाले कर दिया गया है।
पिछले हफ्ते सरल में हुआ था ब्लास्ट
उपमंडल के गांव सरल में पिछले सप्ताह एक मकान में ब्लास्ट हुआ था। बताया जाता है कि इस मकान में पटाखे रखे हुए थे। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि जिस कमरे में पटाखे रखे हुए थे, उसकी चारों तरफ की दीवार ध्वस्त हो गई थी। इस संबंध में पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार किया था।