{"_id":"86770667039db068fe6f4d0a80fee6a6","slug":"bike-riders-serious-road-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में दो बाइक सवार गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटनाओं में दो बाइक सवार गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Tue, 17 Nov 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। क्षेत्र में अलग-अलग दो सड़क दुर्घटनाओं में दो बाइक सवार घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। दोनों मामलों में बाइक को टक्कर मार वाहन चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना रविवार देर शाम लोहारू रोड पर घटित हुई। कॉलेज रोड निवासी शंकर अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से लोहारू रोड की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक वाहन ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे संभाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। दूसरी घटना गांव मेड़ानी के समीप घटित हुई। खोरड़ा निवासी सतीश अपनी बाइक पर सवार होकर दादरी की तरफ आ रहा था। गांव मंदौली के समीप उसकी बाइक को भी पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सतीश को लहूलुहान अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देख एक राहगीर ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने घायलों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।