फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani police teams raided hideout of gangsters

Haryana: भिवानी में गैंगस्टरों के ठिकानों पर रेड, पुलिस की 37 टीम छापेमारी में लगी, इन बदमाशों पर हुई कार्रवाई

Sat, 15 Apr 2023 12:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 15 Apr 2023 12:38 PM IST
सार

हरियाणा में गैंगस्टरों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में भिवानी पुलिस की 37 टीमों ने बदमाशों के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी में लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के टीनू हरियाणा, शिवानी क्षेत्र के सोनू मीठी और हनुमान गेट भिवानी क्षेत्र के बदमाशों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

विज्ञापन
Bhiwani police teams raided hideout of gangsters
बदमाशों के ठिकानों पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी पुलिस ने शनिवार अल सुबह करीब पांच बजे एक ही साथ कई गैंगस्टरों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस की 37 टीमों ने गैंगस्टरों के संभावित ठिकानों और उनके गुर्गों की तलाश में हर संभव छानबीन की। भिवानी पुलिस ने बड़े स्तर पर शनिवार सुबह गैंगस्टरों के खिलाफ ये अभियान चलाया।

विज्ञापन


इन बदमाशों को बनाया निशाना
भिवानी पुलिस ने बावड़ीगेट क्षेत्र में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात बदमाश टीनू हरियाणा के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीनू हरियाणा के घर के आसपास भी पुलिस ने गहन छानबीन की। वहीं, कुछ लोगों से भी पूछताछ की गई। इसी तरह हनुमान गेट क्षेत्र में बदमाश हंसा के ठिकाने भी खंगाले गए। पुलिस की टीम ने बहल क्षेत्र के गांव मीठी में भी सोनू मीठी गैंग के गैंगस्टर के ठिकानों पर भी छापामारी की। इस कार्रवाई में भारी पुलिसबल शामिल किया गया।
विज्ञापन


37 अपराधियों को पकड़ने के लिए पकड़ने के लिए छापेमारी
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया के निर्देश पर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली टीमों ने अपने इलाके के गैंगस्टरों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। भिवानी पुलिस के 37 अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 37 ही अलग-अलग टीमों का गठन किया। जिसमें पुलिस के डीएसपी स्तर के अधिकारियों की अगुवाई में 125 पुलिस कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस ने गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर दबिश दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed